{"_id":"67b87140d9ea5258af0226cb","slug":"amu-first-year-ma-theology-student-dies-by-suicide-in-hostel-room-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"AMU Student Suicide: एएमयू के छात्र शाकिर ने की आत्महत्या, हॉस्टल में लटका मिला शव; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
AMU Student Suicide: एएमयू के छात्र शाकिर ने की आत्महत्या, हॉस्टल में लटका मिला शव; जांच में जुटी पुलिस
Fri, 21 Feb 2025 05:59 PM IST
शाहीन परवीन
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Fri, 21 Feb 2025 05:59 PM IST
सार
AMU: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में एमए प्रथम वर्ष के एक छात्र का शव शुक्रवार की सुबह छात्रावास के उसके कमरे में फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन
Student Suicide
- फोटो : freepik
विस्तार
AMU Student Suicide: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के 25 वर्षीय एक परास्नातक छात्र ने शुक्रवार को अपने छात्रावास के कमरे के बाहर फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
एएमयू प्रॉक्टर मोहम्मद वसीम अली के अनुसार, एमए थियोलॉजी के प्रथम वर्ष के छात्र मोहम्मद शाकिर का शव विश्वविद्यालय परिसर में 'मुंबई हॉस्टल' में उसके कमरे के बाहर एक कोने में छिपाकर रखी गई लोहे की रॉड से लटका हुआ पाया गया।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
उन्होंने बताया कि शाकिर को कल रात करीब 10 बजे तक अपने कमरे में देखा गया था और उसने हमेशा की तरह शाम का खाना भी खाया था। उसके रूममेट्स ने बताया कि वह सामान्य लग रहा था।
विज्ञापन
एएमयू अधिकारियों ने पुलिस और शाकिर के परिवार को सूचित कर दिया है, जो लखीमपुर खीरी जिले में रहते हैं।
अली ने कहा कि आगे की जांच जारी है।
कमेंट
कमेंट X