फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   amu exam 2020 online exams to be held from 5 august

AMU Exam 2020: जानिए कब से होंगी पीजी और यूजी की परीक्षाएं?

Fri, 24 Jul 2020 05:55 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 24 Jul 2020 05:55 PM IST
विज्ञापन
amu exam 2020 online exams to be held from 5 august
दिल्ली विवि में दाखिले के लिए जुटी विद्यार्थियों की भीड़ - फोटो : PTI

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने यूजी और पीजी परीक्षाओं के तारीख की घोषणा कर दी है। स्नातक और स्नातकोत्तर छात्रों की परीक्षाएं पांच अगस्त से आयोजित होंगी। कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति के चलते इस बार ये परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में होंगी। इस संबंध में विश्वविद्यालय ने अधिसूचना भी जारी की है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-कमजोर अंग्रेजी की वजह से नहीं निकाल पाते इंटरव्यू तो हम करेंगे आपकी मदद
विज्ञापन


दरअसल, पीजी और यूजी के छात्रों की शेष परीक्षाएं 5 अगस्त से होंगी। आखिरी वर्ष के विद्यार्थियों के लिए शेष 30 फीसदी अंकों की परीक्षा आयोजित की जा रही है। जबकि 70 फीसदी अंकों की परीक्षाएं हो चुकी हैं। विश्वविद्यालय का कहना है कि इन परीक्षाओं का आयोजन सरकारी की तरफ से तय सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-RBSE 10th Result 2020: 27 जुलाई को जारी हो सकता है दसवीं का रिजल्ट, ऐसे देखें


बता दें कि विश्वविद्यालयों की परीक्षाओं को लेकर यूजीसी ने विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन परीक्षाओं के बाद विश्वविद्यालय में शैक्षणिक वर्ष 2020-2021 के लिए कक्षाएं भी ऑनलाइन होंगी। दरअसल, यह फैसला भी कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुए हालत के चलते लिया गया है। गौरतलब है कि कोविड-19 की वजह से पैदा हुई स्थिति के मद्देनजर इस वक्त देश के सभी स्कूल, कॉलेज एवं उच्च शिक्षण संस्थान बंद हैं। विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित न हो इसके लिए ऑनलाइन कक्षाएं दी जा रही हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed