फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Amit Shah inaugurates 4 smart schools in Ahmedabad, Gujarat More than 3200 students will be benefited

Smart School: अहमदाबाद को मिले चार और स्मार्ट स्कूल, केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने किया उद्घाटन

Sun, 04 Sep 2022 07:20 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 04 Sep 2022 07:20 PM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री के विश्वस्तरीय व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के विजन को आगे बढ़ाने का गुजरात सरकार बखूबी कर रही है। इस कार्य में स्थानीय निकाय की अहम भूमिका रही है। 

विज्ञापन
Amit Shah inaugurates 4 smart schools in Ahmedabad, Gujarat More than 3200 students will be benefited
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : Amit Shah/Twitter

विस्तार

गुजरात दौरे पर गए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार, 04 सितंबर को अहमदाबाद नगर निगम की ओर से बनाए गए चार और स्मार्ट स्कूलों को लोकार्पण किया। इन चार स्मार्ट स्कूलों को अहमदाबाद नगर निगम द्वारा बनाया गया है। स्कूलों को जनता को समर्पित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री के विश्वस्तरीय व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के विजन को आगे बढ़ाने का गुजरात सरकार बखूबी कर रही है। इस कार्य में स्थानीय निकाय की अहम भूमिका रही है।  

विज्ञापन

Image

गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री मोदीजी के विश्वस्तरीय व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के विजन को आगे बढ़ाते हुए अहमदाबाद नगर निगम व NPSS द्वारा लगभग 9.54 करोड़ रुपये की लागत से बने स्मार्ट स्कूलों का ई-उद्घाटन किया। शाह ने कहा कि इन स्मार्ट स्कूलों में बच्चों को टेक्नोलॉजी के माध्यम से पढ़ाया जाएगा, जो उनके समग्र विकास में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन

3,200 से अधिक छात्र लाभान्वित होंगे

शाह ने कहा कि चाहे गुजरात सीएम रहते हुए अपनी दूरदर्शिता और नीतियों से छात्रों की ड्रॉप आउट दर कम करना हो या प्रधानमंत्री के रूप में नई शिक्षा नीति के माध्यम से देश को एक अभूतपूर्व शिक्षा मॉडल देना हो, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य देने के अपने संकल्प को जमीन पर चरितार्थ किया है। शाह ने कहा कि अहमदाबाद शहर में, 22 अनुपम स्मार्ट स्कूल पूरे हो चुके हैं और आज चार स्कूल और शुरू हो गए हैं। इससे 3,200 से अधिक छात्र लाभान्वित होंगे।
 

Image

केंद्र लाएगा आदर्श जेल अधिनियम: शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र सरकार ब्रिटिश कालीन कानून में संशोधन कर आदर्श जेल अधिनियम लाएगी। इसके लिए राज्य सरकारों के साथ विस्तृत चर्चा चल रही है। यह काम अगले छह माह में पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने सभी राज्य सरकारों से 2016 में केंद्र की आदर्श जेल नियमावली को तत्काल अपनाने की अपील की। उन्होंने यहां छठी अखिल भारतीय जेल ड्यूटी बैठक का उद्घाटन करने के बाद कहा कि केवल 11 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों ने यह नियमावली अपनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed