Ambedkar Jayanti 2020: आंबेडकर की लिखी वो किताबें जो आपको जरूर पढ़नी चाहिए
Ambedkar Jayanti 2020: डा. भीमराव आंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल, 1891 को मध्य प्रदेश के एक छोटे से गांव महू में रामजी मालोजी सकपाल और भीमाबाई के घर हुआ था। डा. भीमराव आंबेडकर आजाद भारत के पहले कानून मंत्री थे, उन्हें भारत के संविधान निर्माण का श्रेय भी दिया जाता है। उन्हें 1990 में भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से भी मरणोपरांत सम्मानित किया गया है।
डा. भीमराव आंबेडकर को हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, फ्रेंच, पाली, जर्मन, मराठी, पर्शियन और गुजराती जैसी 9 भाषाओं का ज्ञान था। डा. भीमराव अंबेडकर के निजी पुस्तकालय “राजगृह” में लगभग 50,000 से पुस्तकें थी। उन्होंने भी कई पुस्तके लिखीं जिसमें कुछ प्रमुख हैं। आगे पढ़ें...
| पुस्तक का नाम | प्रकाशन का वर्ष |
| भारत का राष्ट्रीय अंश | 1916 |
| भारत में जातियां और उनका मशीनीकरण | 1916 |
| भारत में लघु कृषि और उनके उपचार | 1917 |
| मूल नायक (साप्ताहिक) | 1920 |
| ब्रिटिश भारत में साम्राज्यवादी वित्त का विकेंद्रीकरण | 1921 |
| रुपये की समस्या: उद्भव और समाधान | 1923 |
| ब्रिटिश भारत में प्रांतीय वित्त का अभ्युदय | 1925 |
| बहिष्कृत भारत (साप्ताहिक) | 1927 |
| जनता (साप्ताहिक) | 1930 |
| संघ बनाम स्वतंत्रता | 1939 |
| मि. गांधी एवं अछूतों की विमुक्ति | 1942 |
| रानाडे, गांधी और जिन्ना | 1943 |
| कांग्रेस और गांधी ने अछूतों के लिए क्या किया | 1945 |
| शूद्र कौन और कैसे | 1948 |
| भगवान बुद्ध और उनका धर्म | 1957 |
| पाकिस्तान पर विचार | 1940 |
| पाकिस्तान या भारत का विभाजन | 1945 |
| बुद्ध या कार्ल मार्क्स | 1956 |
| राज्य और अल्पसंख्यक | 1947 |
ये भी पढ़ें - Ambedkar Jayanti 2020: इस किताब को पूरा करने के तीन दिन बाद हो गई थी संविधान निर्माता डॉ आंबेडकर की मृत्यु
कमेंट
कमेंट X