फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Amar Ujala Samvad: Who is Graphic Era Group Chairman Kamal Ghanshala? He has been honoured with many awards

Amar Ujala Samvad: कौन हैं ग्राफिक एरा ग्रुप के अध्यक्ष कमल घनशाला? इतने अवार्ड्स से किया जा चुका है सम्मानित

Sun, 04 Aug 2024 09:20 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sun, 04 Aug 2024 09:20 AM IST
सार

Amar Ujala Samvad: देहरादून में चल रहे अमर उजाला के वैचारिक संगम संवाद कार्यक्रम में ग्राफिक एरा ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. कमल घनशाला भी शामिल होंगे। डॉ कमल घनशाला को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है।

विज्ञापन
Amar Ujala Samvad: Who is Graphic Era Group Chairman Kamal Ghanshala? He has been honoured with many awards
ग्राफिक एरा ग्रुप के अध्यक्ष प्रोफेसर कमल घनशाला - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

Kamal Ghanshala In Amar Ujala Samvad: आज उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में हो रहे अमर उजाला के वैचारिक संगम संवाद कार्यक्रम में ग्राफिक एरा ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. कमल घनशाला भी शामिल होंगे। प्रो घनशाला जो कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में डॉक्टरेट कि डिग्री प्राप्त किये हुए हैं, काफी कुशल एवं जानकर शिक्षक होने के साथ साथ एक बेहतरीन स्पोर्ट्समैन भी हैं। उनके काम के लिए उन्हें कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है।

विज्ञापन

विजनरी एडुप्रिंयोर ऑफ इंडिया अवार्ड

डॉ. कमल घनशाला को हायर एजुकेशन के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए री-थिंक इंडिया द्वारा वर्ष 2017 के विजनरी एडुप्रिंयोर ऑफ इंडिया के अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें यह अवार्ड भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री “प्रणब मुखर्जी” द्वारा प्रदान किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्टिंगुइशेड एजुकेशनिस्ट अवार्ड

प्रोफेसर घनशाला को 2016 में उत्कृष्ट शिक्षा और शिक्षण प्रथाओं एवं संस्थानों के प्रबंधन में उनके द्वारा किये गए उचित योगदान के लिए डिस्टिंगुइशेड एजुकेशनिस्ट अवार्ड 2016 से भी नवाजे जा चुके है। यह अवार्ड “द आइकान ऑफ द लर्निंग कॉनक्लेव” द्वारा बिजनेस एक्सीलेंस रिसर्च ग्रुप (बी ई आर जी) सिंगापुर में आयोजित हुआ था।

विज्ञापन

मैनेजर ऑफ दी ईयर पुरस्कार

इसके अलावा उन्हें 15 दिसंबर 2015 को ऑक्सफोर्ड टाउन हॉल, ऑक्सफोर्ड सिटी यूनाइटेड किंगडम में आयोजित प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन में यूरोप बिजनेस असेंबली द्वारा विज्ञान और शिक्षा के क्षेत्र में वर्ष के सर्वश्रेष्ठ मैनेजर ऑफ दी ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

कंप्यूटर साइंस में पीएचडी कर चुके प्रो. कमल घनशाला 30 वर्षों से इस विषय के शिक्षक के रूप में सेवारत हैं। वह आज भी नियमित रूप से कक्षाओं में पढ़ाते हैं। डॉ. कमल घनशाला ने तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। हाल ही में उन्हें सिविल डिफेंस का चीफ वार्डन भी बनाया गया है।

क्या है ग्राफिक एरा ग्रुप?

ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स उत्तराखंड में दो विश्वविद्यालयों, उनके चार परिसरों और अस्पतालों के साथ ही बच्चों के स्कूल का संचालन करने वाला एक संस्थान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed