फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   allahabad university thrown out from top 100 indian universities

टॉप विश्वविद्यालयों की लिस्ट से बाहर हुई ये यूनिवर्सिटी,100 में भी नहीं मिली जगह

Wed, 04 Apr 2018 04:51 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 04 Apr 2018 04:51 PM IST
विज्ञापन
allahabad university thrown out from top 100 indian universities
फाइल फोटो
केंद्रीय मानव विकास संसाधन मंत्रालय की संस्था एनआईआरएफ (नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क) ने देश भर के शिक्षण संस्थानों की रैंकिंग की सूची जारी कर दी। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) इस बार देश के टॉप 100 विश्वविद्यालयों की सूची में जगह नहीं बना सका।
विज्ञापन


वहीं, पिछले साल मुकाबले इस बार मोती लाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) सात पायदान नीचे चला गया। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी (ट्रिपल आईटी), इलाहाबाद ने पहली बार टॉप-100 में जगह बनाई, लेकिन उसे 90वां स्थान मिला।
विज्ञापन


एनआईआरएफ की रैंकिंग में इलाहाबाद विश्वविद्यालय की साख लगातार गिरी है। वर्ष 2017 की रैंकिंग सूची में इलाहाबाद विश्वविद्यालय 27 पायदान नीचे चला गया था। इस बार सुधार की उम्मीद थी लेकिन इविवि को तगड़ा झटका लगा और देश के टॉप-100 विश्वविद्यालयों की सूची में उसे बाहर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, एमएनएनआईटी को इस बार इंजीनियरिंग कॉलेजों की श्रेणी में 48वां स्थान मिला, जबकि पिछली बार 41वां स्थान था। ट्रिपल आईटी ने इंजीरियरिंग कॉलेजों की श्रेणी में पहली बार टॉप-100 में जगह बनाते हुए 90वां स्थान अर्जित किया।

allahabad university thrown out from top 100 indian universities
फाइल फोटो
केंद्र सरकार की ओर से उच्च शिक्षा संस्थानों की रैंकिंग जारी करने का काम वर्ष 2016 से शुरू हुआ है। पहले यह काम निजी एजेंसियों के जिम्मे था लेकिन तमाम आरोपों के कारण एजेंसियों की ओर से जारी किए जाने वाले आंकड़ों पर सवाल उठने लगे थे।

ऐसे में शिक्षण संस्थानों की रैंकिंग सरकारी तौर पर जारी किए जाने का निर्णय लिया गया। वर्ष 2016 में पहली बार हुई रैंकिंग में इलाहाबाद विश्वविद्यालय को देश भर के विश्वविद्यालयों में 68वां स्थान मिला था, 2017 में 95वां स्थान मिला और इस बार विश्वविद्यालय टॉप-100 में भी जगह नहीं बना सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed