{"_id":"66bacca288ac51bad0002b49","slug":"allahabad-university-opportunity-till-august-20-for-admission-in-au-register-and-select-course-soon-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Allahabad University: इलाहाबाद विवि में प्रवेश के लिए 20 अगस्त तक मौका, पंजीकरण कर पाठ्यक्रम का जल्द करें चयन","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Allahabad University: इलाहाबाद विवि में प्रवेश के लिए 20 अगस्त तक मौका, पंजीकरण कर पाठ्यक्रम का जल्द करें चयन
Tue, 13 Aug 2024 08:32 AM IST
मेघा झा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा झा
Updated Tue, 13 Aug 2024 08:32 AM IST
सार
Allahabad University: इलाहाबाद विवि में यूजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश की तिथि बढ़ाकर 20 अगस्त कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार 20 अगस्त तक प्रवेश के लिए पंजीकरण कर पाठ्यक्रम चयन कर सकते हैं।
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Allahabad University: जो अभ्यर्थी इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक करना चाहते हैं और अगर उन्होंने अब तक प्रवेश के लिए पंजीकरण नहीं किया है, वो 20 अगस्त तक प्रवेश के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। बता दें कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यूजी 2024 के माध्यम से स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण, प्रोफाइल अपडेशन, पाठ्यक्रम चयन और शुल्क भुगतान की समय सीमा 20 अगस्त तक बढ़ाई गई है।
विश्वविद्यालय ने एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि छात्रों की मांग के चलते सीयूईटी-यूजी 2024 के माध्यम से इलाहाबाद विश्वविद्यालय के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण, प्रोफाइल अपडेट, पंजीकरण शुल्क की अंतिम तिथि 20 अगस्त तक बढ़ाई गई है। जिन उम्मीदवारों ने पंजीकरण कर लिया है और प्रोफाइल अपडेट कर ली है, वो शुल्क का भुगतान करके अपनी पसंद के कार्यक्रम चुन सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट alldunivcuet.samarth.edu.in पर जाकर विकल्प भर सकते हैं।
शुल्क
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में प्रवेश के पंजीकरण के बाद कार्यक्रम चयन के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के आवेदकों को 300 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी को 150 रुपये का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
ऐसे करें आवेदन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए पंजीकरण करने के लिए इन चरणों का पालन करना होगा।
पंजीकरण के समय आवेदकों को इन दस्तावेजों को करना होगा अपलोड

- आधिकारिक प्रवेश पोर्टल alldunivcuet.samarth.edu.in पर जाएं।
- नए पंजीकरण टैब पर क्लिक करें।
- सीयूईटी यूजी 2024 आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें।
- रजिस्टर बटन पर क्लिक करें।
- आवेदन पत्र भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
- फॉर्म जमा करें और पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
पंजीकरण के समय आवेदकों को इन दस्तावेजों को करना होगा अपलोड
- सीयूईटी यूजी 2024 एडमिट कार्ड।
- कक्षा-10 की अंकतालिका और प्रमाण पत्र।
- कक्षा-12 की अंकतालिका और प्रमाण पत्र।
- फोटोग्राफ और हस्ताक्षर की फोटो।
- जाति प्रमाण पत्र यदि लागू हो तो।
कमेंट
कमेंट X