फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Allahabad University examination may start in first week of July, results will be released in August  

जुलाई के पहले सप्ताह में शुरू हो सकती हैंं यूनिवर्सिटी की परीक्षा, अगस्त में जारी होगा परिणाम

Thu, 30 Apr 2020 08:46 AM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Thu, 30 Apr 2020 08:46 AM IST
विज्ञापन
Allahabad University examination may start in first week of July, results will be released in August  

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में जुलाई में नया सत्र शुरू हो जाता था। लेकिन, इस बार जुलाई में पुराने सत्र की परीक्षाएं होंगी और अगस्त में परिणाम आएगा। इस बारे में यूजीसी कमेटी की ओर से दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। यूजीसी ने सभी विश्वविद्यालयों को परीक्षाएं एवं एकेडमिक कैलेंडर से संबंधित यह रिपोर्ट के आधार पर इविवि में भी परीक्षाओं एक प्रवेश से संबंधित योजनाओं पर काम शुरू कर दिया गया है। यूजीसी कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार जुलाई के पहले सप्ताह में सत्र 2019-20 की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। हालांकि इसके लिए इविवि प्रशासन को एक सप्ताह पहले छात्र-छात्रों को परीक्षा से संबंधित सूचना देनी होगी।

विज्ञापन


जूलाई परीक्षा कराने के बाद अगस्त में रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा और अगस्त से ही नए सत्र की शुरूआत कर दी जाएगी। वहीं, नव प्रवेशी छात्र-छात्रों के लिए नया सत्र सितंबर-2020 से शुरू होगा। इसके साथ ही मई में ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन करते हुए पाठ्यक्रम पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही जून में ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। ऐसे में छात्रों को परीक्षा की तैयारी के लिए काफी वक्त मिल जाएगा। हालंकि स्नातक की कक्षाओं का कोर्स पहले ही पूरा कराया जा चुका है, स्नातक की वार्षिक परीक्षाएं कराने में कोई विशेष दिक्कत नहीं होगी लेकिन सेमेस्टर परीक्षाओं में चुनौतियों का सामना करना होगा। 
विज्ञापन


ऑनलाइन कक्षाओं से वंचित छात्र-छात्रओं का नुकसान हो रहा है। इस बारे में इविवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. रामेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि किसी भी परीक्षार्थी का नुकसान नहीं होगा। लॉकडाउन के बाद स्नातक की वार्षिक परीक्षओं का कार्यक्रम एक सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। जहां तक सेमेस्टर परीक्षाओं का सवाल है तो पूरा प्रयास होगा कि कक्षाओं का संचालन कराकर दस दिनों में कोर्स पूरा करा दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इविवि में अगस्त में प्रवेश की तैयारी:

इलाहाबाद विश्वविद्यालय और संघटन महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए परीक्षा जुलाई में आयोजित किए जाने की तैयारी है। इविवि प्रवेश समिति की योजना है कि मई से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू करा दी जाए। आवेदन प्रक्रिया लंबी चल सकती है। जुलाई के पहले या दूसरे सप्ताह में प्रवेश परीक्षा कराए जाने की तैयारी है, ताकि अगस्त में काउंसलिंग के साथ ही प्रवेश की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए और सितंबर से नए सत्र की शुरुआत कर दी जाए। हालांकि यूजीसी कमेटी में अपनी रिपोर्ट में यह सुझाव दिया है कि प्रदेश या राष्ट्रीय स्तर पर प्रवेश परीक्षा संयुक्त रूप से कराई जा सकती है, ताकि प्रवेश प्रक्रिया समय से पूरी करा ली जाए। हालांकि यह विश्वविद्यालयों पर निर्भर करेगा कि वे यूजीसी के सुझाव के अनुसार परीक्षा के लिए तैयार होते हैं, या फिर अपने स्तर से अलग-अलग प्रवेश परीक्षा कराते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed