फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   All pending JKBOSE Examinations session 2020-21 class XI and XII across JKUT are cancelled

जम्मू-कश्मीर : केंद्र शासित प्रदेश में 11वीं और 12वीं कक्षा समेत सभी लंबित परीक्षाएं रद्द

Wed, 09 Jun 2021 08:28 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 09 Jun 2021 08:28 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा की सभी लंबित परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं।

विज्ञापन
All pending JKBOSE Examinations session 2020-21 class XI and XII across JKUT are cancelled
बोर्ड परीक्षा न्यूज अपडेट - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

कोविड महामारी के कारण छात्रों की सुरक्षा चिंताओं के मद्देनजर, जम्मू-कश्मीर में ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा समेत सभी लंबित परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल यानी एलजी कार्यालय की ओर से ट्वीट कर यह जानकारी दी गई है। एलजी मनोज सिन्हा के कार्यालय ने कहा कि जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (जेकेबोस) द्वारा मूल्यांकन की योजना के साथ परिणाम प्रकाशित करने की विस्तृत प्रक्रिया शीघ्र ही पूरी कर ली जाएगी।

विज्ञापन

 
विज्ञापन


इससे पहले तक 11वीं की बोर्ड परीक्षा को लेकर जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (जेकेबोस) ने अभी तक कोई फैसला नहीं लिया था। परीक्षा होगी या छात्रों को अगली क्लास में प्रमोट किया जाएगा इसको लेकर बोर्ड की ओर से कुछ नहीं कहा गया था। इससे विद्यार्थियों में संशय बना हुआ था। वहीं, दूसरी तरफ स्कूलों में अगले सत्र के लिए 12वीं की ऑनलाइन पढ़ाई शुरू कर दी है। निजी स्कूल नियमित रूप से 12वीं की ऑनलाइन कक्षाएं लगा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि एक जून को, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में एक बैठक के बाद अपनी 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी थीं। सीबीएसई के बाद, एक दर्जन से अधिक राज्यों ने 12 कक्षा के छात्रों के लिए परीक्षाएं रद्द करने का फैसला किया है। वहींं, केंद्रीय बोर्ड, काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE), और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) ने भी कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों के छात्रों के लिए बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी हैं।

हालांकि, अभी असम एक अपवाद है। असम सरकार ने आठ जून को कहा कि वह कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं दोनों के लिए बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करेंगी और परीक्षाओं के लिए दिशानिर्देश भी जल्द ही जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed