फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   All India Sainik School Entrance Examination admit cards released download at aissee.nta.nic.in

AISSEE 2023 Admit card out: सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Thu, 05 Jan 2023 01:16 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Thu, 05 Jan 2023 01:16 PM IST
सार

AISSEE 2023 Admit card out:: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE) के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। परीक्षा देने जा रहे छात्र इसे डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन
All India Sainik School Entrance Examination admit cards released download at aissee.nta.nic.in
एआईएसएसईई : अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

AISSEE 2023 Admit Card Out: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE) के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aissee.nta.nic.in से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2023 का हॉल टिकट परीक्षा देने के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। क्योंकि आवेदकों को इसके बिना परीक्षा केंद्र पर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने पहले खुद को पंजीकृत करने वाले उम्मीदवारों के लिए AISSEE 2023 परीक्षा शहर की पर्ची जारी की थी। 

विज्ञापन

बता दें कि शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के लिए सैनिक स्कूलों की कक्षा छह और नौवीं में प्रवेश के लिए अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा आठ जनवरी, 2023 को आयोजित की जाएगी।  इससे पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम (AISSEE) 2023 के लिए एडवांस एग्जाम सिटी सूचना पर्चियां जारी की थी। परीक्षा में भाग लेने के पंजीकृत एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aissee.nta.nic.in से एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

AISSEE 2023 के लिए आयु सीमा एवं पात्रता मापदंड

एक उम्मीदवार सैनिक स्कूलों में प्रवेश के लिए पात्र है, यदि वह परीक्षा के प्रत्येक विषय में न्यूनतम 25 फीसदी अंक और सभी विषयों के कुल मिलाकर 40 फीसदी अंक प्राप्त करता है। इसके बलावा,  कक्षा छह में प्रवेश के लिए उम्मीदवार की आयु 31 मार्च, 2023 को 10 से 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए और कक्षा नौवीं में प्रवेश के लिए उम्मीदवार की आयु 31 मार्च, 2023 को 13 से 15 वर्ष के बीच होनी चाहिए

विज्ञापन

AISSEE Admit Card ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले AISSEE के आधिकारिक वेब पोर्टल aissee.nta.nic.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर 'AISSEE एडमिट कार्ड 2023' लिंक पर जाएं।
  • लॉगइन विंडो में अपना AISSEE आवेदन फॉर्म नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • AISSEE 2023 एडमिट कार्ड की जानकारी को ध्यान से देखें।
  • इसके बाद अपना सैनिक स्कूल एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed