फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   happy birthday albert einstein special know about quotes

Albert Einstein Birthday: कुछ ऐसी बातें, जिनमें से एक भी अपनाई तो मन में भर जाएगा उत्साह

Sat, 14 Mar 2020 02:04 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Sat, 14 Mar 2020 02:04 PM IST
विज्ञापन
happy birthday albert einstein special know about quotes
अल्बर्ट आइंस्टीन जन्मदिन - फोटो : Amar Ujala

अल्बर्ट आइंस्टीन एक भौतिक वैज्ञानिक, लेखक और एक शिक्षक थे। उनका जन्म 14 मार्च 1879 में जर्मनी के उल्म में हुआ था। उन्हें रिलेटिविटी के क्षेत्र में योगदान के लिए जाना जाता है। अल्बर्ट आइंस्टीन को 'मास एनर्जी इक्वेशन' (E=mc²) के लिए भी जाना जाता है, जिसने बाद में एटम बम बनाने वाली सबसे प्रसिद्ध इक्वेशन को जन्म दिया। जनरल थ्योरी ऑफ रिलेटिविटी पर आज भी उनके द्वारा किए गए काम को सराहा जाता है। साल 1921 में आइंस्टीन को नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


उन्हें दुनिया के सबसे बुद्धिमान व्यक्तियों में गिना जाता है। इतिहास गवाह है कि मुश्किलों से लड़ने वाले, वर्तमान को जीने वाले, बार-बार असफल होने के बाद भी फिर से कोशिश करने वाले ही महान बने हैं और दुनिया उन्हें आज भी याद करती है। यहां हम आपके लिए अल्बर्ट आइंस्टीन द्वारा दी गई बड़ी सीख, उनके द्वारा कही गईं कुछ बड़े काम की बातें लेकर आए हैं। आगे की स्लाइड्स देखें।

विज्ञापन

  • हर कोई जीनियस है। लेकिन अगर आप एक मछली को पेड़ पर चढ़ने की काबिलियत के हिसाब से आंकेंगे तो वो पूरी उम्र यही सोच कर जिएगी कि वो मूर्ख है।
  • जिंदगी साइकिल चलाने की तरह है। अपना बैलेंस बनाए रखने के लिए आपको चलते रहना होता है।
  • सफलता का सबसे बड़ा स्रोत अनुभव है।
  • सफल व्यक्ति बनने का प्रयास मत करिए, बल्कि सिद्धांतों वाला व्यक्ति बनने का प्रयत्न करिए।

ये भी पढ़ें- NASA का बड़ा अध्ययन, अंतरिक्ष में उगाई गई ये सब्जी

  • जिन्दगी जीने के केवल दो ही तरीके हैं। एक मानो कुछ भी चमत्कार ना है, दूसरा मानो सबकुछ एक चमत्कार है।
  • हर वो चीज जो गिनी जा सके मायने नहीं रखती और हर वो चीज जो मायने रखती है वो गिनी नहीं जा सकती।
  • जब तुम प्रकृति को गौर से देखोगे तब कुछ भी बेहतर तरीके से समझ सकते हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed