{"_id":"5ec238018ebc3e902f36d356","slug":"aktu-upsee-application-last-date-extended-know-more-details","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPSEE: उत्तर प्रदेश राज्य प्रवेश परीक्षा फिर हुई स्थगित, जानें मुख्य तिथि","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UPSEE: उत्तर प्रदेश राज्य प्रवेश परीक्षा फिर हुई स्थगित, जानें मुख्य तिथि
Mon, 18 May 2020 12:53 PM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Mon, 18 May 2020 12:53 PM IST
विज्ञापन
AKTU UPSEE Exam 2020: उत्तर प्रदेश के सरकारी और निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए होने वाली उत्तर प्रदेश राज्य प्रवेश परीक्षा (UPSEE) को फिर से स्थगित कर दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (AKTU) के कुलपति ने फिर कोरोना वायरस के कारण हुए देशव्यापी लॉकडाउन को देखते हुए प्रवेश परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। वहीं परीक्षा की नई तिथियों की घोषणा भी बाद में की जाएगी।
एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (AKTU) द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य प्रवेश परीक्षा (UPSEE) यूपी के विभिन्न केंद्रों पर 10 मई, 2020 को आयोजित की जानी थी। इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी 27 अप्रैल, 2020 को जारी होने थे, परन्तु परीक्षा स्थगित होने के चलते एडमिट कार्ड को भी अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।
उत्तर प्रदेश राज्य प्रवेश परीक्षा में लगभग 1.39 लाख उम्मीदवारों ने इस साल परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क जमा किया है। परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 31 मई, 2020 थी। इसके अलावा तक आवेदन सुधार सुविधा 3 जून से उपलब्ध हो जाएगा। पहले इसकी तिथि 18 मई थी।
विज्ञापन
यूपीएसईई परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन मोड से किया जाएगा। इस परीक्षा की अवधि तीन घंटे होगी तथा निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा। जिसके बाद उन्हें कॉलेज अलॉट किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।

कमेंट
कमेंट X