फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AKTU: Student-teachers will get grant for startup patent

एकेटीयू : विद्यार्थी-शिक्षकों को स्टार्टअप पेटेंट के लिए मिलेगा अनुदान

Sun, 25 Jul 2021 09:53 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 25 Jul 2021 09:53 AM IST
सार

पॉलिसी के तहत संस्थानों को इंक्यूबेशन सेंटर के संचालन के लिए अनुदान दिया जाएगा। यदि विद्यार्थी या शिक्षकों की ओर से पेंटेंट फाइल किया जाता है तो इसके लिए पॉलिसी में अनुदान का प्रावधान है।

विज्ञापन
AKTU: Student-teachers will get grant for startup patent
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय - फोटो : amar ujala

विस्तार

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) ने शुक्रवार को यूपी स्टार्टअप पॉलिसी-2020 को लेकर ऑनलाइन बूटाथन का आयोजन किया। इसमें मुख्य वक्ता आईटी एंड इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के कंसल्टेंट आरुष मुंसी ने बताया कि पॉलिसी के तहत संस्थानों को इंक्यूबेशन सेंटर के संचालन के लिए अनुदान दिया जाएगा। यदि विद्यार्थी या शिक्षकों की ओर से पेंटेंट फाइल किया जाता है तो इसके लिए पॉलिसी में अनुदान का प्रावधान है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार पूरे प्रदेश में 9 आईटी पार्क स्थापित कर रही है। प्राविधिक शिक्षा के विद्यार्थियों को स्वरोजगारपरक बनाने में ये पार्क अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने स्टार्टअप पॉलिसी 2020 के अंतर्गत इंक्यूबेशन सेंटर के पंजीकरण के विषय में विस्तार से जानकारी दी। एकेटीयू के प्रति कुलपति प्रो. विनीत कंसल ने बताया कि प्रदेश में इनोवेशन, इंक्यूबेशन और स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए स्टार्टअप पॉलिसी 2020 के तहत विवि के संबद्ध संस्थानों में इंक्यूबेशन सेंटर स्थापित किए जा रहे हैं। बूटाथन में 80 संबद्ध संस्थानों के निदेशक, शिक्षक व विद्यार्थियों ने शिरकत की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed