{"_id":"5f8e79fe8ebc3e9bc9199d84","slug":"aissee-2021-sainik-school-admission-2021-apply-online-at-aissee-nta-nic-in","type":"story","status":"publish","title_hn":"AISSEE 2021: सैनिक स्कूलों में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, 10 जनवरी को होगी प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
AISSEE 2021: सैनिक स्कूलों में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, 10 जनवरी को होगी प्रवेश परीक्षा
Tue, 20 Oct 2020 11:20 AM IST
शुभांगी गुप्ता
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Tue, 20 Oct 2020 11:20 AM IST
विज्ञापन
सैनिक स्कूल
- फोटो : sainikschooladmission.in
सैनिक स्कूलों में दाखिले के लिए इस बार प्रवेश परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) आयोजित करेगी। रक्षा मंत्रालय ने पहली बार परीक्षा की जिम्मेदारी एनटीए को दी है। इससे पहले देश के सैनिक स्कूलों में विद्यार्थियों के दाखिले रक्षा मंत्रालय सैनिक स्कूल सोसायटी के माध्यम से होते थे। इस बड़े बदलाव के बाद राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। जो छात्र छठी से नौवीं कक्षा में एडमिशन लेना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट aissee.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
महत्वपूर्ण तिथियां -
दाखिले के लिए आवेदन की प्रारंभिक तिथि - 20 अक्तूबर, 2020
दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि - 19 नवंबर, 2020
परीक्षा की तिथि - 10 जनवरी, 2021
ये भी पढ़ें : Army Public School में शिक्षकों की बंपर भर्तियां, आज ही करना होगा आवेदन
विज्ञापन
आवेदन शुल्क -
एससी व एसटी वर्ग के लिए - 400 रुपये
अन्य सभी वर्गों के लिए - 550 रुपये
आयु सीमा -
कक्षा छठी में प्रवेश के लिए विद्यार्थी की उम्र 31 मार्च 2021 को 10 से 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए। नौवीं में दाखिले को उम्मीदवार की उम्र 31 मार्च 2021 को 13 से 15 वर्ष के बीच होनी चाहिए। प्रवेश के समय मान्यता प्राप्त स्कूल से आठवीं पास होनी चाहिए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें : NVS Recruitment 2020: नवोदय विद्यालय में कई पदों पर सरकारी नौकरियां, इतनी मिलेगी सैलरी
महत्वपूर्ण जानकारी -
- परीक्षा का माध्यम पेन, पेपर, ओएमआर शीट आधारित होगा।
- इसमें बहु विकल्पीय प्रश्न होंगे।
- सैनिक स्कूल सीबीएसई से संबंद्ध इंग्लिश मीडियम रेजिडेंशियल स्कूल हैं।
- यहां बच्चों को सेनाओं में करियर बनाने के लिए भी तैयार किया जाता है।
आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X