फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   AISSEE 2021 Result Sainik School Answer Key Expected Soon, Heres all details

AISSEE 2021 Answer Key: यहां जानिए कब आएगा सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट

Sun, 28 Feb 2021 12:48 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 28 Feb 2021 12:48 PM IST
विज्ञापन
AISSEE 2021 Result Sainik School Answer Key Expected Soon, Heres all details
एआईएसएसईई : अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

AISSEE 2021 Answer Key: अपने बच्चों का सैनिक स्कूल में दाखिला कराने का ख्वाब देख रहे अभिभावकों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर आई है। सैनिक स्कूल में दाखिले के लिए आयोजित की गई परीक्षा अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा यानी AISSEE-2021 का रिजल्ट जल्द जारी होने वाला है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा एआईएसएसईई परिणाम 2021 से पहले टेंटेटिव आंसर की घोषित किए जाने की उम्मीद है। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि सैनिक स्कूल में दाखिला कक्षा 6वीं और 9वीं में मिलता है। इन कक्षाओं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो 18 दिसंबर को बंद हो गई थी। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे aissee.nta.nic.in पर जारी होने के बाद आसंर की देख सकेंगे। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी एनटीए द्वारा 07 फरवरी, 2021 को अखिल भारतीय सैनिक स्कूल परीक्षा का आयोजन किया गया था। यह परीक्षा देश भर के विभिन्न सैनिक स्कूलों में कक्षा 6 और कक्षा 9 में दाखिले के लिए आयोजित की गई थी।
विज्ञापन


जिन छात्रों ने परीक्षा दी है, वे और उनके अभिभावक प्रवेश परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2021 के रिजल्ट की घोषणा की संभावित तिथि अब नजदीक आ गई है। एनटीए एआईएसएसईई परिणाम 2021 को संबंधित स्कूलों की वेबसाइट पर भी प्रकाशित किया जाएगा। उम्मीदवारों को इसके बारे में ईमेल और एसएमएस के माध्यम से सूचित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

एआईएसएसईई कक्षा छह में प्रवेश के लिए पात्रता 
उम्मीदवारों की आयु 31.03.2021 तक 10 से 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए। लड़कियों के लिए प्रवेश भी खुला है।

एआईएसएसईई नौवीं कक्षा में प्रवेश के लिए पात्रता 
उम्मीदवारों को 31.03.2021 के अनुसार 13 से 15 वर्ष के बीच होना चाहिए और प्रवेश के समय किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से आठवीं कक्षा पास होना चाहिए।

एनटीए एआईएसएसईई परिणाम प्रक्रिया
एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, एआईएसएसईई परीक्षा आयोजित करने के बाद, एनटीए को रिजल्ट की घोषणा से पहले आंसर की, स्कैन की गई ओएमआरशीट और प्रश्न-पत्र का सेट जारी करना होगा। इस आसंर की पर आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी। उनके निस्तारण के बाद अंतिम आंसर की जारी करनी होगी। तब जाकर रिजल्ट जारी हो पाएगा। इसलिए, छात्रों को कुछ और दिनों तक प्रवेश परीक्षा के परिणाम 2021 का इंतजार करना होगा। 

एआईएसएसईई परिणाम 2021  लिए चरण

  • एआईएसएसईई परिणाम 2021 घोषित होने के बाद, छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना चाहिए
  • होमपेज पर, आपको एआईएसएसईई कक्षा 6 और 9 के परिणाम का लिंक दिखाई देगा
  • रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें
  • अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स सबमिट करें
  • आपका एआईएसएसईई परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा
  • डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट ले लें
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed