फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   AISHE Report 2019-20: Know the status of PhD engineering, medical, humanities, commerce universities and college

रिपोर्ट: बीते पांच वर्षों में छात्राओं का उच्च शिक्षा में बढ़ा रुझान, पीएचडी करने वालों की संख्या 60 फीसदी बढ़ी

Thu, 10 Jun 2021 04:55 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 10 Jun 2021 04:55 PM IST
सार

अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण (एआईएसएचई) रिपोर्ट 2019-20 के अनुसार पिछले पांच वर्षों में पीएचडी करने वालों की संख्या में भी 60 फीसदी की वृद्धि हुई है।

विज्ञापन
AISHE Report 2019-20: Know the status of PhD engineering, medical, humanities, commerce universities and college
रमेश पोखरियाल निशंक - फोटो : ANI

विस्तार

शिक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण (एआईएसएचई) रिपोर्ट 2019-20 जारी की। रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रीय महत्व के संस्थानों (आईएनआई) की संख्या 2015 में 75 से बढ़कर 2020 में 135 हो गई है। पिछले पांच वर्षों में पीएचडी करने वालों की संख्या में भी 60 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

विज्ञापन

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि इस बात की घोषणा करते हुए मुझे बेहद खुशी हो रही है कि अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण (एआईएसएचई) रिपोर्ट 2019-20 जारी कर दी गई है। जैसा कि आप देख सकते हैं, हमने जीईआर, जेंडर समता सूचकांक में सुधार किया है। इसके साथ ही राष्ट्रीय महत्व के संस्थानों की संख्या में 60% की बढ़ोतरी हुई।

विज्ञापन

उच्च शिक्षा में दाखिला लेने वाली छात्राओं की संख्या में इजाफा

2015-16 से लेकर 2019-20 तक यानी बीते पांच वर्षों में उच्च शिक्षा में दाखिला लेने वाले छात्रों में 11.4 फीसदी की वृद्धि हुई है। एआईएसएचई की रिपोर्ट के अनुसार, इस अवधि के दौरान उच्च शिक्षा में महिला नामांकन में 18.2 फीसदी की बढ़ोतर दर्ज की गई है। वहीं उच्च शिक्षा में कुल नामांकन में 3.04 प्रतिशत का सुधार देखा गया है। 2018-19 में 3.74 करोड़ की तुलना में 2019-20 में कुल 3.85 करोड़ नामांकन हुए हैं। यानी तकरीबन 11.36 लाख (3.04 प्रतिशत) की वृद्धि दर्ज की गई है।

जीईआर में 0.8 फीसदी की बढ़ाेतरी की गई है दर्ज

सकल नामांकन अनुपात (ग्रॉस एनरोलमेंट रेशियो- जीईआर) में 0.8 फीसदी अंकों का सुधार हुआ है। जीईआर का मतलब 18 से 23 वर्ष की उम्र वालों की तुलना में उच्च शिक्षा में दाखिला लेने वाले की संख्या का अनुपात। बता दें कि 2019-20 में जीईआर 27.1, 2018-19 में 26.3और 2014-2015 में 24.3 फीसदी रहा है।

विज्ञापन

85 फीसदी ने इन छह प्रमुख विषयों में लिया दाखिला

एआईएसएचई की रिपोर्ट के अनुसार 2019-20 में, 3.38 करोड़ छात्रों ने स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के कार्यक्रमों में दाखिला लिया है। इनमें से लगभग 85 प्रतिशत छात्र (2.85 करोड़) मानविकी, विज्ञान, वाणिज्य, इंजीनियरिंग व प्रौद्योगिकी, चिकित्सा विज्ञान एवं आईटी व कंप्यूटर जैसे छह प्रमुख विषयों में प्रवेश लिया है। इसके अलावा 2019-20 में शिक्षकों की कुल संख्या 15,03,156 रही। जिसमें 57.5 प्रतिशत पुरुष और 42.5 प्रतिशत महिला शिक्षक शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed