AILET LLM 2024: बीए एलएलएम दाखिले के लिए सीट आवंटन जारी, ऐसे करें चेक
AILET LLM 2024: एनएलयू ने बीए एलएलएम में दाखिले के लिए सीट आवंटन के पहले राउंड का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसे आधिकारिक वेबसाइट पर चेक किया जा सकता है।
विस्तार
AILET LLM 2024 Seat Allotment Result: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (एनएलयू) दिल्ली की तरफ से आज यानी 28 दिसंबर 2023 को ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट (एआईएलईटी 2024) के पहले राउंड की सीट आवंटन का परिणाम जारी कर दिया गया है। काउंसलिंग के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nationallawuniversitydelhi.in पर जाकर बीए एलएलएम के लिए एआईएलईटी 2024 की पहली अंतरिम मेरिट सूची डाउनलोड कर सकते हैं।
एआईएलईटी एलएलएम 2024 सीट आवंटन परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन विवरण क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।
ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट 2024 सीट आवंटन काउंसलिंग के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार 03 जनवरी तक फीस का भुगतान करके सीटों की पुष्टि कर सकते हैं। जो उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले प्रवेश और पाठ्यक्रम शुल्क का भुगतान नहीं करते हैं, उन्हें आवंटित सीट अगले पात्र उम्मीदवार को स्थानांतरित कर दी जाएगी। दूसरी अंतरिम मेरिट सूची 09 जनवरी 2024 को जारी की जाएगी। तीसरी अंतरिम मेरिट सूची 22 जनवरी 2024 को और चौथी अंतरिम मेरिट सूची 16 मई 2024 को जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को चौथी मेरिट सूची के लिए प्रवेश पुष्टिकरण शुल्क 20 मई तक जमा करना होगा।
प्रवेश के लिए रिपोर्टिंग करते समय छात्रों को 50,000 रुपये का अंतरिम प्रवेश पुष्टिकरण शुल्क जमा करना होगा। अंतरिम प्रवेश पुष्टिकरण शुल्क 50,000.00 रुपये और परामर्श शुल्क 30,000 रुपये है। जबकि, 20,000 रुपये कुल देय शुल्क में समायोजित किए जाएंगे।
कमेंट
कमेंट X