AILET Fifth merit list 2023 OUT: बीए एलएलबी में दाखिला के लिए पांचवीं मेरिट लिस्ट जारी, ऐसे करें चेक
AILET 2023: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLU) दिल्ली ने बीए एलएलबी प्रोग्राम के लिए पांचवीं प्रोविजनल AILET 2023 मेरिट लिस्ट जारी कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
AILET Fifth Merit List 2023 OUT: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLU) दिल्ली ने बीए एलएलबी प्रोग्राम के लिए पांचवीं प्रोविजनल AILET 2023 मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। उम्मीदवार AILET 2023 की आधिकारिक वेबसाइट- Nationallawuniversitydelhi.in पर जाकर पांचवीं प्रोविजनल मेरिट सूची की जांच कर सकते हैं। प्रोविजनल सीट आवंटन पत्र में शामिल उम्मीदवारों को प्रवेश शुल्क का भुगतान करके अपनी सीट की पुष्टि करनी होगी।
AILET के आधिकारिक नोटिस में लिखा है, “जो उम्मीदवार B.A.LL.B (ऑनर्स) प्रोग्राम (ANNEXURE-A) के लिए चयनित उम्मीदवारों की पांचवीं मेरिट सूची में हैं, उन्हें शुक्रवार 23 जून, 2023 को या उससे पहले (ANNEXURE-B) के अनुसार शुल्क का भुगतान करना होगा। ऐसा न कर पाने की स्थिति में उम्मीदवार का अंतरिम प्रवेश की पेशकश रद्द कर दी जाएगी और प्रतीक्षा सूची से संबंधित श्रेणी के तहत मेरिट के क्रम में अगले उम्मीदवार को सीट की पेशकश की जाएगी।
ऐसे करें आवेदन
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- Nationallawuniversitydelhi.in पर जाएं।
-
होमपेज पर उपलब्ध मेरिट लिस्ट लिंक पर क्लिक करें।
-
AILET 5वीं मेरिट लिस्ट 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगी।
-
भविष्य के संदर्भ के लिए जांचें और डाउनलोड करें।
कमेंट
कमेंट X