{"_id":"5f6d9da28ebc3ed9c5778a80","slug":"aiims-to-conduct-open-round-counselling-for-msc-nursing-course-on-september-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"AIIMS: एम्स में M.Sc नर्सिंग कोर्स के लिए ओपन राउंड काउंसलिंग 30 सितंबर को, आवेदन प्रक्रिया शुरू ","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
AIIMS: एम्स में M.Sc नर्सिंग कोर्स के लिए ओपन राउंड काउंसलिंग 30 सितंबर को, आवेदन प्रक्रिया शुरू
Fri, 25 Sep 2020 01:20 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Fri, 25 Sep 2020 01:20 PM IST
विज्ञापन
एम्स दिल्ली
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली 30 सितंबर को सुबह 9 बजे से एमएससी नर्सिंग पाठ्यक्रमों के लिए ओपन राउंड काउंसलिंग आयोजित करेगा। ओपन राउंड काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया कल यानी की 24 सितंबर से शुरू हो गई है और 28 सितंबर तक चलेगी। इसके लिए उम्मीदवारों को aiimsexams.org के जरिए अपना पंजीकरण कराना होगा। काउंसलिंग प्रक्रिया ऑफलाइन मोड में होगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि प्रवेश परीक्षा में उपस्थित हुए और न्यूनतम 50वीं फीसदी अंक हासिल करने वाले उम्मीदवार ओपन राउंड काउंसलिंग के लिए खुद को ऑनलाइन रजिस्टर कर सकते हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-NEET SS Result 2020: नीट एसएस परीक्षा का रिजल्ट आज हो सकता है जारी
विज्ञापन
एम्स ओपन राउंड ऑनलाइन के लिए ऐसे करें रजिस्टर
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- एम्स की आधिकारिक वेबासइट aiimsexams.org है।
- यहां अभ्यर्थियों को अपना कोर्स “MSc (Nursing)” का चुनाव करना होगा।
- अब “Register for Open Round of Seat Allocation/Counselling” लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपने रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड से लॉग इन करें।
- अपने रजिस्ट्रेशन स्लिप का प्रिंटआउट निकाल लें।
- सीट एलोकेशन के ओपन राउंड काउंसलिंग के वक्त रजिस्ट्रेशन स्लिप साथ ले जाएं।
इसे भी पढ़ें-TS ICET Admit Card 2020: प्रवेश पत्र जारी, पांच चरणों में ऐसे करें डाउनलोड
कमेंट
कमेंट X