फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   AIIMS Recruitment 2021 Apply for 416 SR/SD posts on aiimsexams.ac.in

एम्स में नौकरियां: 416 पदों के लिए 28 मई तक करें आवेदन, विस्तार से जानिए

Thu, 13 May 2021 06:04 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 13 May 2021 06:04 PM IST
सार

ये नौकरियां सीनियर रेसिडेंट और सीनियर डेमोनस्ट्रेटर पदों की हैं। 

विज्ञापन
AIIMS Recruitment 2021 Apply for 416 SR/SD posts on aiimsexams.ac.in
सरकारी नौकरी 2021 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एम्स दिल्ली में बंपर नौकरियां निकली हैं। ये नौकरियां सीनियर रेसिडेंट और सीनियर डेमोनस्ट्रेटर पदों की हैं। इन नौकरियों के लिए हाल ही में अधिसूचना निकली है। जुलाई सेशन 2021 के लिए इन रिक्तियों की भर्तियां हो रही है। योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-UPSC Exam 2021: यूपीएससी ने स्थगित की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा, अब इस दिन होगी आयोजित
विज्ञापन



28 मई तक कर सकते हैं आवेदन
अभ्यर्थी इन नौकरियों के लिए 28 मई तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 416 पदों को भरा जाना है। ये रिक्तियां अधिकतम तीन साल के लिए होंगी। इन रिक्तियों के लिए परीक्षा ऑनलाइन होगी। इन भर्तियों के लिए आवेदन की शुरुआत 12 मई से हो चुकी और आखिरी तारीख 28 मई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-कोरोना दौर की बड़ी भर्ती : राष्ट्रीय राजधानी में मिल रहीं सात हजार से ज्यादा नौकरियां


इन पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर होगा। अभ्यर्थियों की परीक्षा 90 मिनट की होगी। भर्ती परीक्षा में नगेटिव मार्किंग नहीं होगी।  एम्स में निकली इन रिक्तियों के अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता मांगी गई है। सीनियर रेसिडेंट के लिए एमडी, एमएस, एमडीएस और डीएनबी डिग्री चाहिए। जेरिएट्रिक मेडिसिन पदों के लिए एमडी और डीएनबी की डिग्री मांगी गई है। एमरजेंसी मेडिसिन और केजुअलटी के लिए मेडिसिन में स्नातकोत्तर की डिग्री मांगी गई है। अभ्यर्थियों से निवेदन है कि इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने से पहले एक बार आधिकारिक अधिसूचना पढ़ लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed