AIIMS PG Exam 2024: एम्स पीजी व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए परीक्षा शेड्यूल जारी; यहां से करें चेक
AIIMS PG Exam 2024: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) नई दिल्ली ने आज स्नातकोत्तर व्यवसायिक परीक्षा की तिथियों की घोषणा कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम परीक्षा शेड्यूल देख सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है, "सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पंजीकरण की अंतिम तिथि (बाद में घोषित की जाएगी) से पहले अपना परीक्षा शुल्क जमा कर दें और वेबसाइट से प्रवेश पत्र का प्रिंट आउट ले लें। सभी नवीनतम जानकारी केवल परीक्षा अनुभाग की वेबसाइट www.aiimsexams.ac.in पर "स्टूडेंट टैब" में उपलब्ध होगी। कृपया नियमित रूप से वेबसाइट पर जाएं।
परीक्षा तिथि
अधिसूचना के मुताबिक, एमएससी के लिए पीजी प्रोफेशनल परीक्षा पाठ्यक्रम 18, 20 और 22 जून को सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। एमएससी के लिए पीजी प्रोफेशनल परीक्षा नर्सिंग चरण I और चरण II पाठ्यक्रम 18, 20, 22 और 24 जून, 2024 को सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक आयोजित किए जाएंगे।
पीजी प्रोफेशनल परीक्षा कार्यक्रम ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर पीजी प्रोफेशनल परीक्षा डेट शीट 2024 के नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।
- चयनित परीक्षा का परीक्षा कार्यक्रम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- डेट शीट की एक प्रति जांचें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
कमेंट
कमेंट X