फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   AIIMS NORCET 7th Stage-I Result 2024 out at aiimsexams.ac.in; Direct link here, Stage-II on 4 Oct

AIIMS NORCET 7th Result: एम्स नॉर्सेट स्टेज-1 परीक्षा के नतीजे जारी, ऐसे डाउनलोड करें परिणाम पीडीएफ

Thu, 19 Sep 2024 06:51 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 19 Sep 2024 06:51 PM IST
सार

AIIMS NORCET 7th Stage-I Result: एम्स दिल्ली ने नर्सिंग ऑफिसर भर्ती सामान्य पात्रता परीक्षा स्टेज-I का परिणाम घोषित कर दिया है। संबंधित उम्मीदवार परिणाम पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। स्टेज-2 की परीक्षा अक्तूबर में आयोजित की जाएगी।
 

विज्ञापन
AIIMS NORCET 7th Stage-I Result 2024 out at aiimsexams.ac.in; Direct link here, Stage-II on 4 Oct
Delhi AIIMS - फोटो : ANI

विस्तार

AIIMS NORCET 7th Result: भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली (एम्स) ने नर्सिंग ऑफिसर भर्ती सामान्य पात्रता परीक्षा स्टेज-I का परिणाम घोषित कर दिया है। एम्स नॉर्सेट परीक्षा 15 सितंबर, 2024 को आयोजित की गई थी। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in. पर जाकर परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

स्टेज-2 के लिए 7,829 को आमंत्रण

परिणाम पीडीएफ के अनुसार, एम्स नॉर्सेट 7 स्टेज-I परीक्षा के लिए 66,903 एडमिट कार्ड जारी किए गए। स्टेज-I परीक्षा में 62,426 उम्मीदवार शामिल हुए। स्टेज-I परीक्षा योजना के अनुसार, 35,026 ने परीक्षा उत्तीर्ण की। वहीं, 7,829 उम्मीदवारों को स्टेज-2 परीक्षा के लिए आमंत्रित किया गया है।

सभी योग्य उम्मीदवारों को शहर की पसंद 20 सितंबर से 24 सितंबर शाम 5 बजे तक जमा करनी होगी। स्टेज-2 के लिए एडमिट कार्ड 1 अक्तूर, 2024 को जारी किया जाएगा।

एम्स नॉरसेट 7 स्टेज-1 परिणाम पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल आदि की जरूरत नहीं पड़ेगी। हालांकि, अपनी उत्तीर्णता जांचने के लिए आपको अपने रोल नंबर की आवश्यकता होगी। 15 सितंबर, 2024 को आयोजित NORCET-7 स्टेज- I 2024 परीक्षा के लिए 62 हजार से अधिक उम्मीदवार उपस्थित हुए। ये उम्मीदवार अब अपना स्कोर कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिणाम पीडीएफ में शामिल हैं ये विवरण

एम्स नॉर्सेट परिणाम पीडीएफ में अभ्यर्थी का रोल नंबर, श्रेणी और प्रतिशत (स्कोर) शामिल है। उम्मीदवार परिणाम पीडीएफ डाउनलोड कर उसमें अपना नाम चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन

AIIMS NORCET 7 Result 2024 Download: रिजल्ट ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें?

  • एम्स परीक्षा की वेबसाइट aiimsexams.ac.in. पर जाएं।
  • परिणाम अनुभाग की जांच करें।
  • अब “भर्ती” टैब पर क्लिक करें।
  • एम्स NORCET 7 स्टेज 1 परिणाम 2024 पीडीएफ लिंक दिखाया जाएगा।
  • इसे डाउनलोड करें और अपने रोल नंबर को खोजें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए आप इसका प्रिंट आउट लेकर अपने पास भी रख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed