AIIMS Jodhpur Recruitment: एम्स जोधपुर में फैकल्टी के पदों पर निकली भर्ती, 1,68,900 तक मिलेगा वेतन
AIIMS Jodhpur Recruitment: इस भर्ती के माध्यम से कुल 72 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को प्रोफेसर, एडिशनल प्रोफेसर, असोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।
विस्तार
AIIMS Jodhpur Recruitment: शिक्षा के क्षेत्र में सरकारी नौकरी की प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी सामने आई है। अखिल भारतीय आर्युविज्ञान संस्थान, एम्स जोधपुर ने फैकल्टी के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए विज्ञापन को 24 से 30 सितंबर, 2022 के रोजगार समाचार में जारी किया गया है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं वे अपना आवेदन एम्स जोधपुर की आधिकारिक वेबसाइट aiimsjodhpur.edu.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस भर्ती का पूरा विवरण और आवेदन की प्रक्रिया....
कब तक कर सकते हैं आवेदन?
एम्स जोधपुर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया को 24 सितंबर से जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख के बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं दी गई है। हालाांकि, सभी इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन कर लें।
इतने पदों पर है भर्ती
इस भर्ती के माध्यम से कुल 72 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को प्रोफेसर, एडिशनल प्रोफेसर, असोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। पदों के अनुसार भर्ती का विवरण निम्न है-:
कुल पदों की संख्या- 72
- प्रोफेसर- 31
- एडिशनल प्रोफेसर- 08
- असोसिएट प्रोफेसर- 20
- असिस्टेंट प्रोफेसर- 13
शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित क्षेत्र में स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा अनुभव भी मांगे गए हैं। प्रोफेसर और एडिशनल प्रोफेसर पद के लिए अधिकतम 58 वर्ष और एसोसिएट प्रोफेसर व असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर अधिकतम आयु-सीमा 50 वर्ष होनी चाहिए। आवेदन करने वाले सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 3,000 रुपये और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिला, ईडब्ल्यूएस, दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये निर्धारित किए गए हैं। अधिक जानकारी के लिए इस नोटिफिकेशन को चेक करें-: AIIMS Jodhpur Notification
- प्रोफेसर- 1,68,900 रुपये तक प्रतिमाह।
- एडिशनल प्रोफेसर- 1,48,200 रुपये तक प्रतिमाह
- एसोसिएट प्रोफेसर- 1,38,300 रुपये तक प्रतिमाह
- असिस्टेंट प्रोफेसर- 1,23,100 रुपये तक प्रतिमाह
कमेंट
कमेंट X