AIIMS INI SS January 2025: एम्स आईएनआई एसएस जनवरी के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी; राउंड-1 के लिए आवेदन हुए शुरू
AIIMS INI SS January 2025: एम्स ने आईएनआई एसएस के लिए काउंसलिंग की तिथियां ऑनलाइन जारी कर दी हैं। राउंड-1 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग प्रक्रिया चालू हो गई है। रजिस्ट्रेशन एम्स की आधिकारिक वेबसाइट पर किया जा सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
AIIMS INI SS January 2025: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) नई दिल्ली ने जनवरी 2025 सत्र के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस सुपर स्पेशलिटी (INI-SS) टेस्ट के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है। शेड्यूल के अनुसार, आईएनआई एसएस जनवरी 2025 काउंसलिंग राउंड 1, राउंड 2 और राउंड 3 सहित तीन राउंड में होगी।
पहले दौर की काउंसलिंग के लिए आईएनआई एसएस 2025 चॉइस फिलिंग प्रक्रिया चल रही है और विकल्प भरने की अंतिम तिथि 22 दिसंबर, 2024 है। जिन उम्मीदवारों के नाम मेरिट सूची में हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट (aiimsexams.ac.in) के माध्यम से INI SS जनवरी 2025 राउंड 1 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, "संस्थान आवंटन निर्दिष्ट तिथि और समय के भीतर पंजीकृत उम्मीदवारों के बीच योग्यता के क्रम में किया जाएगा।"
राउंड 1 काउंसलिंग के लिए संस्थान आवंटन परिणाम 26 दिसंबर, 2024 को घोषित किया जाएगा। आवंटित संस्थान की ऑनलाइन स्वीकृति 27 दिसंबर से 31 दिसंबर, 2024 तक होगी।
आईएनआई-एसएस जनवरी 2025 काउंसलिंग के माध्यम से एम्स नई दिल्ली, जेआईपीएमईआर पुडुचेरी, पीजीआईएमईआर चंडीगढ़, निमहंस बेंगलुरु और एससीटीआईएमएसटी तिरुवनंतपुरम में डॉक्टरेट ऑफ मेडिसिन (डीएम), मास्टर ऑफ सर्जरी (MCH) और डॉक्टर ऑफ मेडिसिन इन हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन पाठ्यक्रमों में प्रवेश मिलेगा।
आईएनआई एसएस क्या है?
आईएनआई एसएस का मतलब है इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस सुपर स्पेशियलिटी एंट्रेंस टेस्ट (INI SS)। एम्स 8 एम्स सहित 11 संस्थानों में पोस्ट डॉक्टरल कोर्स, डीएम/एमसीएच/एमडी- अस्पताल प्रशासन में प्रवेश प्रदान करने के लिए परीक्षा आयोजित करता है। परीक्षा दो बार जनवरी और जुलाई सत्र में आयोजित की जाती है।
टेस्ट पेपर में 80 बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं और उम्मीदवारों को उनका उत्तर देने के लिए 90 मिनट मिलते हैं। एम्स डीएम/एमसीएच/एमडी- अस्पताल प्रशासन में प्रवेश के लिए दो-चरणीय प्रवेश प्रक्रिया आयोजित करता है। उम्मीदवारों को दोनों चरणों में प्राप्त अंकों के आधार पर प्रवेश मिलता है। स्टेज-2, विभागीय नैदानिक/व्यावहारिक/प्रयोगशाला-आधारित मूल्यांकन केवल एम्स में प्रवेश के लिए मान्य है।
कमेंट
कमेंट X