फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   AIIMS INI SS 2023 Registration postponed know about revised dates and exam update on aiimsexam.ac.in

AIIMS INI SS 2023: एम्स आईएनआई सुपर-स्पेशियलिटी दाखिला पंजीकरण स्थगित, जल्द होगा नई तारीखों का एलान

Wed, 15 Mar 2023 09:26 AM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 15 Mar 2023 09:26 AM IST
सार

AIIMS INI SS 2023 Entrance Exam: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने जुलाई सत्र के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस (INI) सुपर-स्पेशियलिटी एंट्रेंस टेस्ट (SS Entrance Test) 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया को स्थगित कर दिया है।  
aii

विज्ञापन
AIIMS INI SS 2023 Registration postponed know about revised dates and exam update on aiimsexam.ac.in
AIIMS (एम्स) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

AIIMS INI SS 2023 Registration Postponed: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने जुलाई सत्र के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस (INI) सुपर-स्पेशियलिटी एंट्रेंस टेस्ट (SS Entrance Test) 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया को स्थगित कर दिया है। इससे पहले एम्स आईएनआईएसएस प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण की तारीख 14 मार्च 2023 थी, लेकिन एम्स द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, पंजीकरण की तारीख को पुनर्निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन

 

पंजीकरण से जुड़ी अधिसूचना

एम्स आईएनआई सीईटी 2023 परीक्षा के लिए पंजीकरण कराने वाले उम्मीदवारों को संशोधित कार्यक्रम के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर लगातार विजिट करना होगा, जिससे उन्हें एम्स आईएनआई सीईटी 2023 परीक्षा तिथि और अन्य अपडेट मिलता रहे। एम्स द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है, "पोस्ट-डॉक्टोरल [DM/M.Ch.(3 वर्ष)/MD (अस्पताल प्रशासन) पाठ्यक्रमों में AIIMS New के लिए INI-SS के लिए ऑनलाइन पंजीकरण के संबंध में नोटिस संख्या 47/2023 के संदर्भ में जुलाई, 2023 सत्र के लिए दिल्ली और अन्य AIIMS, PGIMER, NIMHANS, JIPMER और एससीटीआईएमएसटी को सूचित किया जाता है कि आईएनआई-एसएस जुलाई 2023 सत्र के लिए ऑनलाइन पंजीकरण स्थगित कर दिया गया है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

AIIMS INI SS 2023 की परीक्षा तिथियां

एम्स परीक्षा कैलेंडर 2023 के अनुसार, एम्स आईएनआई एसएस 2023 परीक्षा 29 अप्रैल, 2023 को आयोजित की जाएगी और परिणाम पांच मई, 2023 को जारी किया जाएगा। यह ध्यान दिया जाना है कि परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी। एम्स ने स्टेज-1 की परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी है। उम्मीदवार जो 365 DM, 231 MCh और 29 एमडी (अस्पताल प्रशासन) सीटों में प्रवेश के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें परीक्षा आवेदन प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार करने की आवश्यकता होगी।  

विज्ञापन

AIIMS INI SS 2023 परीक्षा कार्यक्रम

एम्स आईएनआई एसएस 2023 क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों को एम्स-नई दिल्ली और अन्य छह एम्स, पीजीआईएमईआर, निमहंस, जिपमेर और एससीटीआईएमएसटी में डीएम/एमसीएच (3 साल)/ और एमडी (हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन) कोर्स में प्रवेश मिलेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed