फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   AIIMS INI CET 2022 AIIMS will start the online application process for INI CET 2022 today, know how to apply

AIIMS INI-CET 2022: एम्स आईएनआई सीईटी के लिए आवेदन आज से शुरू, जानें पूरी प्रक्रिया

Mon, 31 Jan 2022 03:23 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 31 Jan 2022 03:23 PM IST
सार

AIIMS INI-CET 2022: एम्स की ओर से  INI-CET परीक्षा का आयोजन 8 मई को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित है। परीक्षा सभी तरह के कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए ली जाएगी।

विज्ञापन
AIIMS INI CET 2022 AIIMS will start the online application process for INI CET 2022 today, know how to apply
AIIMS INI-CET 2022 - फोटो : amar ujala

विस्तार

AIIMS INI-CET 2022: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) की ओर से इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस कंबाईंड एंट्रेंस टेस्ट (INI-CET) के लिए पंजीयन प्रक्रिया 31 जनवरी, 2022 से शुरू की जाएगी। यह प्रवेश परीक्षा का आयोजन जुलाई सत्र के लिए किया जा रहा है और इसके माध्यम से स्नातकोत्तर के पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अपना आवेदन करना चाहते हैं, वह AIIMS की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


AIIMS INI-CET 2022: 7 मार्च तक है आवेदन का समय
इस परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज शाम 5 बजे से शुरू कर दी जाएगी। उम्मीदवारों के पास आवेदन के लिए 7 मार्च तक का समय है। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आवेदन की प्रक्रिया केवल ऑनलाइन ही होगी। अन्य किसी भी माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आखिरी समय में आधिकारिक वेबसाइट पर अधिक लोड से बचने के लिए सभी अपना आवेदन जल्द से जल्द कर लें।
विज्ञापन


AIIMS INI-CET 2022: 8 मई को होगी परीक्षा
एम्स की ओर से  INI-CET परीक्षा का आयोजन 8 मई को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित है। परीक्षा सभी तरह के कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए ली जाएगी। इस परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र और आवेदन की अंतिम स्थिति 29 अप्रैल, 2022 को जारी की जाएगी। इसे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


AIIMS INI-CET 2022: AIIMS INI-CET के लिए आवेदन कैसे करें?

1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे AIIMS INI-CET July 2022 पर क्लिक करें।

3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे। 

4. यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के अपना पंजीयन करें।

5. अब अपनी आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।

6. अब सावधानीपूर्वक सभी जानकारी को दर्ज कर के अपने आवेदन पत्र को भरें।

7. अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।

8. आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

9. परीक्षा से जुड़े नए अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed