{"_id":"5ed8df28d05a8477246cb218","slug":"aiims-entrance-exams-2020-admit-card-delayed-for-july-session-entrance-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"AIIMS : प्रवेश परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी होने में हो रही है देरी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
AIIMS : प्रवेश परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी होने में हो रही है देरी
Thu, 04 Jun 2020 05:43 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Thu, 04 Jun 2020 05:43 PM IST
विज्ञापन
एम्स प्रवेश परीक्षा 2020
एम्स प्रवेश परीक्षाओं के लिए अभी तक एडमिट कार्ड जारी नहीं हुआ है। एडमिट कार्ड जारी होने में देरी हो रही है। प्रवेश परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख तीन जून तय थी, लेकिन यह अभी तक जारी नहीं हुआ है। एडमिट कार्ड कब जारी होगा इसे लेकर भी एम्स की तरफ से कोई सूचना नहीं दी गई है। लेकिन, यह माना जा रहा है कि प्रवेश परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड किसी भी वक्त जारी हो सकता है। विद्यार्थी इसके लिए एम्स की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें। बता दें कि प्रवेश परीक्षाओं के लिए संशोधित टाइम टेबल पहले ही जारी हो चुका है। अभ्यर्थी इस टाइम टेबल को AIIMS की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.org पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
एम्स प्रवेश परीक्षा पहले 5 जून को आयोजित की जानी थी, लेकिन अब यह परीक्षा 11 जून को होगी। एम्स की प्रवेश परीक्षा 11 जून को दोपहर एक बजे से लेकर ढ़ाई बजे तक होगी। डीएम/एम.सीएच और एमडी, बीएससी, एमएससी और नर्सिंग के लिए प्रवेश परीक्षा 11 जून को दोपहर एक बजे से लेकर ढ़ाई बजे तक होगी। जबकि, एम्स फेलोशिप प्रोग्राम के लिए प्रवेश परीक्षा एक बजे से लेकर दो बजे के बीच होगी। एमडी/एमएस/एमसीएच (6 साल के कोर्स) के लिए प्रवेश परीक्षा एक बजे से लेकर 4 बजे के बीच होगी। अभ्यर्थी विस्तार से जानने के लिए एम्स की आधिकारिक वेबसाइट जरूर चेक करें। प्रवेश परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी एडमिट कार्ड के जारी होते ही इसे डाउनलोड कर लें।
विज्ञापन
ऐसे डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड-
सबसे पहले एम्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.org है।
-यहां आपको एडमिट कार्ड का लिंक मिलेगा।
-लिंक पर क्लिक करने के बाद अपनी जानकारी भरते ही आपका एडमिट कार्ड खुल जाएगा।
-आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और उसका प्रिंट ले सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X