फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   AIIMS Delhi announced the INI CET July 2023 Exam Dates Schedule at aiimsexams.ac.in

AIIMS INI CET: एम्स आईएनआई सीईटी की तिथियां घोषित, जानें कब-कब होंगी जुलाई और जनवरी सत्र की परीक्षाएं

Mon, 06 Mar 2023 06:15 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 06 Mar 2023 06:15 PM IST
सार

AIIMS INI CET Exam Schedule Released : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) नई दिल्ली ने इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट (INI CET) 2023 के जुलाई सत्र की परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी है।

विज्ञापन
AIIMS Delhi announced the INI CET July 2023 Exam Dates Schedule at aiimsexams.ac.in
AIIMS (एम्स) Exams Schedule Out - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

AIIMS INI CET July 2023 Exam Dates: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) नई दिल्ली ने इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट (INI CET) 2023 के जुलाई सत्र की परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी है। INI CET 2023 जुलाई सत्र की परीक्षा रविवार, सात मई, 2023 को आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

INI CET जुलाई 2023 परीक्षा की तारीखों के अलावा,  AIIMS दिल्ली ने INI CET PG की जनवरी 2024 की परीक्षा तिथि और 2023 में होने वाली अन्य सभी परीक्षा तिथियों की भी घोषणा की है। जनवरी 2024 सत्र की परीक्षा के लिए INI CET परीक्षा पांच नवंबर, 2023 को ही आयोजित की जाएगी। 

विज्ञापन

 

AIIMS INI CET: एम्स, जिपमेर, निमहंस और पीजीआई में होते हैं दाखिलें

आईएनआई सीईटी एम्स, नई दिल्ली, भोपाल, भुवनेश्वर, जोधपुर, नागपुर, पटना, रायपुर, ऋषिकेश, बीबीनगर बठिंडा, जिपमेर पुडुचेरी, निमहंस बेंगलुरु, पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ और राष्ट्रीय महत्व के अन्य संस्थान में पीजी कार्यक्रमों - एमडी, एमएस, एमसीएच (छह वर्ष), डीएम (छह वर्ष) और एमडीएस में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। आईएनआई सीईटी 2023 से संबंधित प्रॉस्पेक्टस और अन्य जानकारी आधिकारिक वेबसाइट - aiimsexams.ac.in पर उपलब्ध है।

 

AIIMS INI CET 2023 जुलाई सत्र की महत्वपूर्ण तिथियां

  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    आईएनआई सीईटी जुलाई 2023 परीक्षा : 07 मई, 2023
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    आईएनआई सीईटी परिणाम : 13 मई, 2023
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    काउंसलिंग प्रक्रिया की शुरुआत : तिथियों की घोषणा बाद में की जाएगी

 

विज्ञापन

AIIMS INI CET 2023-24 का परीक्षा कार्यक्रम भी घोषित

आईएनआई सीईटी की तारीखों के साथ, एम्स दिल्ली ने 2023 में निर्धारित परीक्षा तिथियों की भी घोषणा की है, जिसमें आईएनआई एसएसईटी, बीएससी (ऑनर्स) नर्सिंग 2023, बीएससी (ऑनर्स) पैरा-मेडिकल कोर्स परीक्षा तिथियां शामिल हैं। जबकि INI-SSET जुलाई 2023 और जनवरी 2024 की परीक्षा क्रमशः 29 अप्रैल, 2023 और 22 अक्तूबर, 2023 को आयोजित की जाएगी, जबकि नर्सिंग ऑफिसर (NORCET)-2023 की भर्ती परीक्षा 17 सितंबर, 2023 को होगी। वहीं, बीएससी (ऑनर्स) नर्सिंग और बीएससी (ऑनर्स) पैरामेडिकल के लिए परीक्षा तीन जून, 2023 को होगी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed