AIIMS: बीएससी और एमएससी कोर्स में दाखिले के लिए जारी हुआ नोटिस, जानें मुख्य तारीख
एम्स द्वारा जारी की गई डिटेल्स के अनुसार 6, 20 और 28 जून, 2020 को एम्स बीएससी नर्सिंग, बीएससी नर्सिंग (पोस्ट बेसिक) और बीएससी (पैरामेडिकल कोर्सेस) में प्रवेश के लिए परीक्षा होगी। जबकि 6 जून और 4 जुलाई 2020 को एमएससी नर्सिंग, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी और अन्य एमएससी कोर्सेस में दाखिले के लिए परीक्षा होगी।
बएससी कोर्सेस के लिए पंजीकरण की बात करें तो उसके लिए दिनांक 12 दिसंबर निर्धारित की है और एमएससी कोर्सेस के लिए 13 दिसंबर निर्धारित की गई है। बता दें कि इन दोनों कोर्सेस के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 16 जनवरी निर्धारित की गई है।
जरूरी योग्यता-
- बीएससी में एडमिशन लेने के लिए 12वीं पास होना जरूरी है।
- वहीं एमएससी में एडमिशन लेने वाले उम्मीदवार ग्रेजुएट होने चाहिए।
इससे अलग अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान दिल्ली (AIIMS दिल्ली) में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि ग्राम रोजगार सेवक पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान दिल्ली (AIIMS दिल्ली) भर्ती 2019 के लिए 20 दिसंबर 2019 को या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें...
कोर्स से संबंधित पूरी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...
ये भी पढ़ें- SSC Sarkari Naukri: 2020-21 के लिए भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी, ये हैं पूरे साल की जरूरी तारीखें
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...
कमेंट
कमेंट X