AICTE Scholarship: स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के छात्रों की स्कॉलरशिप को लेकर एआईसीटीई का बड़ा कदम, कॉलेजों को दिए ये निर्देश
AICTE PG Scholarship: एआईसीटीई अब पढ़ाई बीच में ही छोड़ चुके छात्र - छात्राओं पर नकेल कसने की तैयारी में है। इसके लिए, तकनीकी शिक्षा नियामक ने कॉलेजों और विश्वविद्यालयों से उन छात्रों का ब्योरा देने को कहा है, जिन्होंने बीच में ही कोर्स छोड़ दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
AICTE Scholarship: अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) ने स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमाें के छात्रों की स्कॉलरशिप को लेकर बड़ा कदम उठाया है। एआईसीटीई अब पढ़ाई बीच में ही छोड़ चुके छात्र - छात्राओं पर नकेल कसने की तैयारी में है।
ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्नीकल एजुकेशन ने एक बड़ा निर्णय करते हुए पाठ्यक्रम बीच में ही छोड़ने वाले छात्रों की स्नातकोत्तर (पीजी) छात्रवृत्ति पर रोक लगाने का कदम उठाया है। इसके लिए, तकनीकी शिक्षा नियामक ने कॉलेजों और विश्वविद्यालयों से उन छात्रों का ब्योरा देने को कहा है, जिन्होंने बीच में ही कोर्स छोड़ दिया है।
कुछ संस्थान समय पर नहीं दे रहे सूचना
अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि यह देखा गया है कि कुछ संस्थान उन छात्रों की समय पर सूचना नहीं दे रहे हैं, जिन्होंने एआईसीटीई के पोस्ट ग्रेजुएट स्कॉलरशिप प्रोग्राम के तहत छात्रवृत्ति का लाभ उठा रहे हैं, जबकि वे पाठ्यक्रम बीच में ही छोड़ चुके हैं।
फेलोशिप निर्बाध रूप से जारी
एआईसीटीई ने कहा, समय पर सूचना उपलब्ध न होने के कारण फेलोशिप निर्बाध रूप से जारी की जा रही है, जो अधिकृत नहीं है। इसलिए, उन स्कॉलर्स की सटीक स्थिति समय पर पोर्टल में प्रस्तुत करने का अनुरोध किया जाता है, जिन्हें पीजी पाठ्यक्रम छोड़ दिया के रूप में भी चिह्नित किया गया है।
लेटरहेड पर भी दे सकते हैं सूचना
यदि संस्थानों को पीजी पोर्टल में इसे चिह्नित करने में कोई समस्या आती है, तो एआईसीटीई ने उन्हें संस्थान के लेटरहेड पर विवरण pgscholarship@aicte.india.org पर मेल करने के लिए कहा है। बता दें कि AICTE द्वारा अनुमोदित नियमित स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश पाने वाले GATE, GPAT और CEED योग्यता धारक छात्रों को AICTE PG छात्रवृत्ति के हिस्से के रूप में 24 महीने या पाठ्यक्रम की अवधि के लिए प्रति माह 2,400 रुपये मिलते हैं।
कमेंट
कमेंट X