बड़ा कदम: एआईसीटीई रक्षा प्रौद्योगिकी में शुरू करेगा एमटेक प्रोग्राम, इन छह विषयों में मिलेगी विशेषज्ञता
डीआरडीओ ने एआईसीटीई के सहयोग से छह विषयों में एमटेक इन डिफेंस टेक्नोलॉजी पाठ्यक्रम की शुरुआत करने जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) 8 जुलाई को वर्चुअल मोड के जरिए रक्षा प्रौद्योगिकी में एमटेक कार्यक्रम शुरू करने जा रहा है। स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के जरिए अभ्यर्थी व्हीकल इंजीनियरिंग, एरोस्पेस टेक्नोलॉजी, कम्यूनिकेशन सिस्टम एंड सेंसर, डारेक्टेड एनर्जी टेक्नोलॉजी, नवल टेक्नोलॉजी और हाई एनर्जी मटेरियलर्स टेक्नोलॉजी में विशेषज्ञता हासिल कर सकते हैं। एआईसीटीई के अध्यक्ष अनिल डी सहस्रबुद्धे, सचिव डीडीआरएंडडी और अध्यक्ष डीआरडीओ जी. सतीश रेड्डी गुरुवार को कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।
#AICTEdge
Launch of M. Tech in Defence Technology
8 July,2021
4pm onwards
LIVE on https://t.co/nDDTkIuQ4j#MTech #Defence #Technology #DefenceTechnology @DRDO_India @makeinindia @DefenceMinIndia @PIB_India @MIB_India @adgpi @indiannavy @IAF_MCC @IndiaCoastGuard @HQ_IDS_India pic.twitter.com/TCTtMcasx0— AICTE (@AICTE_INDIA) July 4, 2021विज्ञापन
डिफेंस में रूचि पैदा करने के लिए शुरू किया पाठ्यक्रम
डीआरडीओ ने एआईसीटीई के सहयोग से 6 विशिष्ट धाराओं में एमटेक और बीटेक (वैकल्पिक पाठ्यक्रम) पाठ्यक्रम की शुरुआत की है। एमटेक पाठ्यक्रम छात्रों में रुचि पैदा करेंगे और उन्हें रक्षा, सार्वजनिक उपक्रमों और निजी रक्षा उद्योगों में शामिल होने के लिए रक्षा और सुरक्षा के लिए अनुसंधान और विकास में अपना करियर बनाने के लिए प्रेरित करेगा।
यहां मिल सकते हैं नौकरी के अवसर
रक्षा प्रौद्योगिकी में पाठ्यक्रम शुरू करने के पीछा का उद्देश्य रक्षा प्रौद्योगिकियों और प्रणालियों में आवश्यक सैद्धांतिक और प्रयोगात्मक ज्ञान, कौशल और योग्यता वाले अभ्यर्थियों को तैयार करना है। बता दें कि इन पाठ्यक्रमों में स्नातकोत्तर करने वाले अभ्यर्थियों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न रक्षा प्रयोगशालाओं, रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र व निजी उद्योगों, आयुध कारखानों और अर्थव्यवस्था के अन्य समान क्षेत्रों में नौकरी मिल सकती है।
कमेंट
कमेंट X