AICTE Scholarship 2020-21: स्कॉलरशिप के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां करें आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
AICTE Scholarship 2020-21: ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (AICTE) ने अकादमिक सत्र 2020-21 के लिए पोस्टग्रेजुएशन (पीजी) कर रहे छात्रों को स्कॉलरशिप देने की घोषणा की है। स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन भी आमंत्रित किए गए हैं।
कौन कर सकता है आवेदन ?
आपको बता दें कि एआईसीटीई से मान्यता प्राप्त संस्थानों में जो अभ्यर्थी ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) या जीपीएटी (GPAT) का स्कोर रखते हैं, वे ही इस स्कॉलरशिप में आवेदन करने के लिए योग्य होंगे। इसके अलावा ओबीसी (क्रीमी लेयर) के छात्र इस स्कॉलरशिप के लिए योग्य नहीं होंगे, औऱ ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) के छात्र इसके लिए आवेदन कर सकेंगे।
आवश्यक योग्यताएं -
- एडमिशन के वक्त अभ्यर्थी के पास GATE/ GPAT होना चाहिए।
- छात्र का एडमिशन फुल-टाइम स्कॉलर के तौर पर ही होना चाहिए।
- AICTE से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय में ही एडमिशन होना चाहिए।
ऐसे करें आवेदन -
उम्मीदवार इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन एआईसीटीई की आधिकारिक वेबसाइट पर कर सकते हैं। इसके अलावा खबर में आगे डायरेक्ट लिंक भी दिया जा रहा है, उसके माध्यम से आसानी से आवेदन कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- एक्सपर्ट्स से जानें, आईआईटी जेईई व नीट 2022 में कैसे मिलेगी सफलता
अन्य सुविधाएं -
भारत में तकनीकी शिक्षा के विकास के लिए एआईसीटीई पीजी कर रहे छात्रों को हर महीने 12,400 रुपए की स्कॉलरशिप देती है। यह सुविधा फुल टाइम GATE/GPAT क्वालीफाइड छात्रों को ही दी जाती है। दो वर्षीय पीजी कोर्स के दौरान कुल 24 महीने की स्कॉलरशिप मिलती है। कक्षाएं शुरू होने वाले महीने से बंद होने वाले महीने तक स्कॉलरशिप दी जाती है।
आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें।
एआईसीटीई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें- Sarkari Naukri: यहां पशु चिकित्सा के पदों पर हो रही हैं भर्तियां, आज आवेदन की अंतिम तिथि
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X