AIBE 19: एआईबीई-19वीं परीक्षा के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका, जल्द करें इस लिंक ले पंजीकरण
AIBE 19 Exam: बीसीआई एआईबीई-19 परीक्षा के लिए आज आवेदन प्रक्रिया समाप्त करने वाला है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार, जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
AIBE 19 Exam: बार काउंसिल ऑफ इंडिया, (BCI) 25 अक्तूबर, 2024 को एआईबीई 19 के लिए पंजीकरण विंडो बंद कर देगा, जो उम्मीदवार अखिल भारतीय बार परीक्षा XIX के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे एआईबीई की आधिकारिक वेबसाइट (llindiabarexamination.com) से तुरंत आवेदन कर दें।
उम्मीदवार ध्यान दे, ऑनलाइन मोड के माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 28 अक्तूबर, 2024 है। पंजीकरण फॉर्म में सुधार 30 अक्तूबर, 2024 तक कर सकते हैं। एडमिट कार्ड 18 नवंबर 2024 को जारी किया जाएगा और परीक्षा 24 नवंबर, 2024 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में कुल 100 अंकों के लिए 100 प्रश्न होंगे। परीक्षा में कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा।
आवेदन करन के लिए केवल एलएलबी छात्र (3 वर्षीय या 5 वर्षीय) जो बीसीआई से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों या अनुमोदित कॉलेजों से उत्तीर्ण हुए हैं (जिन्होंने अपनी डिग्री प्राप्त की हो या नहीं की हो और नामांकित हुए हों या नहीं हुए हों या एक बार नामांकित होने के बाद उन्होंने अपना नामांकन वापस कर दिया हो), और/या जो बिना किसी बैकलॉग के अंतिम वर्ष, अंतिम सेमेस्टर एलएलबी छात्र हैं, वे इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
एआईबीई परीक्षा क्या है?
अखिल भारतीय बार परीक्षा, बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) द्वारा उन कानून स्नातकों के लिए आयोजित एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है जो भारत में कानून की अदालत में अभ्यास करना चाहते हैं। यह परीक्षा बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा वर्ष में दो बार आयोजित की जाती है, उन विधि स्नातकों के लिए जो वकील के रूप में पेशे का अभ्यास शुरू करना चाहते हैं।
इस परीक्षा में सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए उत्तीर्ण अंक 45 प्रतिशत हैं जबकि एससी, एसटी और विकलांग श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए केवल 40 प्रतिशत हैं। परीक्षा 50 शहरों में 140 केंद्रों पर ओपन बुक परीक्षा के रूप में आयोजित की जाएगी।
ऐसे करें आवेदन
सबसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट llindiabarexamination.com पर जाएं। होम पेज पर उपलब्ध AIBE 19 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें। अब एक नया पेज खुलेगा जहां अभ्यर्थियों को अपना पंजीकरण कराना होगा। खाते में लॉगिन करें और आवेदन पत्र भरें। इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट कर दें। अंत में आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास ले लें।
कमेंट
कमेंट X