AIBE 19 Exam: एआईबीई-19 परीक्षा के लिए इस तारीख से पहले करें आवेदन, उत्तीर्ण होने के लिए लाने होंगे इतने अंक
AIBE 19 Exam 2024 Registration: बार काउंसिल ऑफ इंडिया एआईबीई-19 के लिए अक्तूबर में रजिस्ट्रेशन विंडो बंद कर देगा। उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए समय सीमा के अंदर आवेदन कर दें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
AIBE 19 Exam 2024 Registration: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) 25 अक्टूबर को ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) 19 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो बंद कर देगा। इच्छुक आवेदक एआईबीई- 19 परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट (allindiabarexamination.com) पर आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवार 30 अक्तूबर तक अपने आवेदन पत्र में सुधार भी कर सकेंगे। परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 18 नवंबर को जारी किया जाएगा। परीक्षा 24 नवंबर को आयोजित की जाएगी।
इतने अंक वाले होंगे पास
एआईबीई 2024 परीक्षा में सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए उत्तीर्ण अंक 45 प्रतिशत हैं जबकि एससी, एसटी और विकलांग श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए केवल 40 प्रतिशत हैं। परीक्षा 50 शहरों में 140 केंद्रों पर ओपन बुक परीक्षा के रूप में आयोजित की जाएगी। परिषद ने यह भी कहा कि छात्रों की सुविधा के लिए विजयवाड़ा, आंध्र प्रदेश में एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
कौन कर सकता है आवेदन
आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास बीसीआई द्वारा अनुमोदित किसी मान्यता प्राप्त विधि संस्थान से 3 वर्षीय या 5-वर्षीय विधि की डिग्री होनी चाहिए। अभ्यर्थी को राज्य बार काउंसिल में अधिवक्ता के रूप में नामांकित होना चाहिए। परीक्षा में बैठने के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा आवश्यक नहीं है।
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक साइट (allindiabarexamination.com) पर जाएं।
- उपलब्ध 'AIBE 19' पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके अपने खाते पर पंजीकरण करें।
- अपना नाम, संपर्क विवरण और शैक्षिक योग्यता सहित विवरण भरें। सबमिट पर क्लिक करें।
- आवश्यक आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन पत्र की एक कॉपी अपने पास रख लें।
कमेंट
कमेंट X