फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   AIBE 18 registration date extended again know exam dates at allindiabarexanation.com

AIBE 18: ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन पंजीकरण की दूसरी बार बढ़ाई गई समय सीमा बढ़ी, यहां देखें संशोधित कार्यक्रम

Fri, 27 Oct 2023 06:15 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Fri, 27 Oct 2023 06:15 PM IST
सार

AIBE 18 Registration Date Extended: बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने दूसरी बार पंजीकरण की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरा संशोधित कार्यक्रम देख सकते हैं।

विज्ञापन
AIBE 18 registration date extended again know exam dates at allindiabarexanation.com
18वीं बार परीक्षा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

AIBE 18 Registration Date Extended: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने दूसरी बार ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) की 18वीं परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexanation.com पर जाकर पूरा संशोधित कार्यक्रम देख सकते हैं।

विज्ञापन

AIBE 18 ये है संशोधित कार्यक्रम

बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन 18 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को 10 नवंबर, 2023 तक बढ़ा दिया है। जबकि शुल्क का भुगतान 11 नवंबर 2023 तक किया जा सकेगा। उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र में संशोधन 12 नवंबर तक कर सकेंगे। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 25 नवंबर से 30 नवंबर 2023 तक जारी किया जाएगा। भर्ती परीक्षा 03 दिसंबर 2023 को आयोजित की जाएगी। बता दें कि पहले आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 4 नवंबर, 2023 तक थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

AIBE 18 Exam इतना होगा पास प्रतिशत

बार काउंसिल ऑफ इंडिया की तरफ से आयोजित होने वाली ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन 18वीं परीक्षा के लिए सामान्य, ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 45 प्रतिशत नंबर लाने होंगे, जबकि एससी, एसटी, दिव्यांग के लिए 40 प्रतिशत नंबर अनिवार्य रहेगा। 

विज्ञापन

AIBE 18 Registration ऐसे करें आवेदन

  • एआईबीई की आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexanation.com पर जाएं।

  • होमपेज पर AIBE XVIII 2023 लिंक पर क्लिक करें।

  • अपना पंजीकरण करें और सबमिट पर क्लिक करें।

  • क्रेडेंशियल्स के साथ खाते में लॉगिन करें।

  • आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed