फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Admission process in school of open learning of Delhi university starts from June 2018

जानें कब शुरू होगी दिल्ली यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग में एडमिशन प्रक्रिया

Sat, 24 Feb 2018 03:41 PM IST
रश्मि शर्मा
रश्मि शर्मा Updated Sat, 24 Feb 2018 03:41 PM IST
विज्ञापन
Admission process in school of open learning of Delhi university starts from June 2018
DU School of Open Learning

दिल्ली यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) में दाखिले जून से शुरू हो जाएंगे। प्रशासन ने दाखिले का प्रारूप लगभग तैयार कर लिया है। डिस्टेंस एजुकेशन बोर्ड ( डीईबी) से स्वीकृति के लिए योजना को डीयू प्रशासन के पास भेज दिया गया है। मंजूरी मिलते ही दाखिला प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा कर दी जाएगी।

विज्ञापन


गौरतलब है कि प्रक्रिया शुरू करने से पहले डीईबी की स्वीकृति लेनी होती है। कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग प्रो. सी एस दुबे ने बताया कि फाइल बनाकर प्रशासन को भेज दी गई है। दाखिला प्रक्रिया और फीस का भुगतान ऑनलाइन ही होगा। बिना विलंब शुल्क के अगस्त तक दाखिला की सुविधा मिलेगी जबकि सितंबर के मध्य तक विलंब शुल्क के साथ दाखिला लिया जा सकेगा।  
विज्ञापन


कई पाठ्यक्रम उपलब्ध
ऑनलाइन दाखिले के लिए छात्रों को https://sol.du.ac.in जाकर लॉग इन करना होगा। वेबसाइट पर प्रॉस्पेक्टस उपलब्ध कराया जाएगा। डीयू के  एसओएल में स्नातक स्तर पर बीए, बीकॉम, बीकॉम ऑनर्स, बीए राजनीति विज्ञान (ऑनर्स) व बीए अंग्रेजी (ऑनर्स) पाठ्यक्रम चलते हैं। बीते साल यहां 1.33 लाख विद्यार्थियों ने दाखिले लिए थे। इनमें से एक हजार से ज्यादा विद्यार्थियों के 90 फीसदी से अधिक अंक थे। जबकि 60 फीसदी अंक वाले लगभग 60 फीसदी छात्रों ने लिया दाखिला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed