{"_id":"6248f642310a3f51f449c00d","slug":"additional-30-minutes-will-be-available-for-paper-in-du-offline-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू: ऑफलाइन परीक्षा में पेपर के लिए मिलेंगे अतिरिक्त 30 मिनट, मई-जून में होगी सेमेस्टर परीक्षा","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
डीयू: ऑफलाइन परीक्षा में पेपर के लिए मिलेंगे अतिरिक्त 30 मिनट, मई-जून में होगी सेमेस्टर परीक्षा
Sun, 03 Apr 2022 06:50 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 03 Apr 2022 06:50 AM IST
सार
डीयू परीक्षा शाखा डीन प्रो. डीएस रावत के अनुसार, परीक्षा शाखा ने मई-जून की सेमेस्टर परीक्षा में बैठने वाले छात्रों की सुविधा के लिए कुछ प्रावधान किए हैं। पहला पेपर में अतिरिक्त 30 मिनट समय का है।
विज्ञापन
DU
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली विश्वविद्यालय ने मई-जून में होने वाली दूसरे, चौथे, छठे व आठवें सेमेस्टर की ऑफलाइन परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी है। दो साल बाद होने जा रही ऑफलाइन परीक्षा में छात्रों को पेपर करने के लिए 30 मिनट अतिरिक्त मिलेंगे।
विज्ञापन
डीयू परीक्षा शाखा विशेष रूप से एक बार के लिए यह व्यवस्था लागू करने जा रही है। इसके साथ ही परीक्षा में उपस्थित नहीं होने वाले छात्रों को दोबारा पेपर देने के लिए भी एक और मौका मिलेगा।
विज्ञापन
डीयू परीक्षा शाखा डीन प्रो. डीएस रावत के अनुसार, परीक्षा शाखा ने मई-जून की सेमेस्टर परीक्षा में बैठने वाले छात्रों की सुविधा के लिए कुछ प्रावधान किए हैं। पहला पेपर में अतिरिक्त 30 मिनट समय का है।
विज्ञापन
वहीं, ऐसे छात्र जिन्होंनेे मई-जून की सेमेस्टर परीक्षा के लिए परीक्षा फॉर्म भर दिया है और उचित कारणों से परीक्षा में उपस्थित नहीं हो पा रहे हैं, उन्हें दोबारा पेपर देने का एक और मौका मिलेगा। ऐसे छात्रों के लिए परीक्षा के दूसरे चरण का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में कॉलेज-विभागों को जानकारी भेज दी गई है। वहीं फैकल्टी व विभाग से अनुरोध किया जाएगा कि जहां भी लागू हो, प्रश्न पत्र में अतिरिक्त विकल्प दें।
जरूरतमंद छात्रों को पाठ्यसामग्री उपलब्ध कराने का अनुरोध
फैकल्टी, विभाग व कॉलेज को जरूरतमंद छात्रों को पाठ्यसामग्री उपलब्ध कराने के लिए अनुरोध किया जाएगा। साथ ही कक्षा टेस्ट और आंतरिक मूल्यांकन के अतिरिक्त मॉक टेस्ट आयोजित करने के लिए अनुरोध किया जाएगा। फैकल्टी, कॉलेज को पाठ्यक्रम को वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए कहा जाएगा। मालूम हो कि कोरोना महामारी नियंत्रण में आने के बाद मई-जून में दो साल बाद डीयू में ऑफलाइन परीक्षा आयोजित की जा रही है।
कमेंट
कमेंट X