{"_id":"5cd7ce87bdec22076649542e","slug":"85-percent-seats-will-be-available-to-delhi-students","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"85 फीसदी सीटों पर दिल्ली के छात्रों को मिलेगा दाखिला, 15 फीसदी सीटें अन्य राज्य के छात्रों के लिए","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
85 फीसदी सीटों पर दिल्ली के छात्रों को मिलेगा दाखिला, 15 फीसदी सीटें अन्य राज्य के छात्रों के लिए
Sun, 12 May 2019 01:49 PM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Sun, 12 May 2019 01:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के चार विश्वविद्यालयों में बीटेक रेगुलर प्रोग्राम-2019 में दाखिले की रेस 19 मई तक शुरू होने की संभावना है। ज्वाइंट एडमिशन काउंसलिंग से दाखिले की तैयारियों पर अंतिम बैठक अगले हफ्ते आयोजित होने जा रही है। बीटेक प्रोग्राम में दाखिले जेईई मेन-2019 की रैंकिंग के आधार पर ज्वाइंट एडमिशन से होंगे। एडमिशन विंडो एक होगी। हालांकि जेईई मेन-2019 की रैंकिंग के आधार पर सीटों का आवंटन अलग-अलग किया जाएगा।
खास बात यह है कि 85 फीसदी सीटों पर दिल्ली के छात्रों को दाखिला मिलेगा, जबकि 15 फीसदी सीटों पर अन्य राज्यों के छात्र दाखिला ले सकते हैं।
इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी दिल्ली (आईआईआईटी दिल्ली), नेताजी सुभाष प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एनएसयूटी), दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) व इंदिरा गांधी दिल्ली महिला तकनीकी विश्वविद्यालय (आईजीडीटीयूडब्ल्यू) में बीटेक प्रोग्राम में दाखिले ज्वाइंट एडमिशन से होंगे।
ज्वाइंट एडमिशन काउंसलिंग प्रबंधन के मुताबिक, एनएसयूटी में चारों विश्वविद्यालयों की अगले हफ्ते आयोजित होने वाली बैठक में सीट, प्रोग्राम, दाखिला फीस, दाखिला शेड्यूल आदि पर चर्चा होगी। इसी बैठक के आधार पर आगे एडमिशन विंडो शुरू करने की घोषणा व शेडयूल जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
आईआईआईटी दिल्ली, एनएसयूटी, डीटीयू व आईजीडीटीयूडब्ल्यू ने अपनी वेबसाइट पर बीटेक-2019 दाखिला अपडेट सूचना अपलोड कर दी है। उक्त संस्थानों में बीटेक रेगुलर प्रोग्राम 2019 से जुड़ी जानकारियों के लिए छात्रों को लगातार वेबसाइट देखने का आग्रह किया गया है।

इन प्रोग्राम में पढ़ाई का मौका-
आईआईआईटी दिल्ली
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एंड एप्लाइड मैथ्मेटिक्स, कंप्यूटर साइंस एंड डिजाइन, कंप्यूटर साइंस एंड सोशल साइंसेज, कंप्यूटर साइंस एंड बायोसाइंस प्रोग्राम में पढ़ाई के लिए आवेदन कर सकते हैं।
डीटीयू
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग, कंप्यूटर इंजीनियरिंग, मेकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, प्रोडेक्शन एंड इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, इंवायरमेंटल इंजीनियरिंग, पालमेर साइंस एंड केमिकल टेक्नोलॉजी, इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी, बायो टेक्नोलॉजी, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, मेकेनिकल इंजीनियरिंग विद स्पेशलाइजेशन ऑटोमेटिव इंजीनियरिंग, इंजीनियरिंग फिजिक्स और मैथ्मेटिक्स एंड कंप्यूटिंग प्रोग्राम उपलब्ध रहेंगे।
एनएसयूटी
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग, कंप्यूटर इंजीनियरिंग, इंस्ट्रमेंटेशन एंड कंट्रोल इंजीनियरिंग, मैन्यूफैक्चरिंग प्रोसेस एंड ऑटोमेशन इंजीनियरिंग, मेकेनिकल इंजीनियरिंग, इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी व बायो टेक्नोलॉजी प्रोग्राम में दाखिला ले सकते हैं।
आईजीडीटीयूडब्ल्यू
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग, इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी, मेकेनिकल एंड ऑटोमेशन इंजीनियरिंग, एप्लाइड साइंसेज एंड ह्यूमैनिटीज प्रोग्राम में दाखिले का मौका उपलब्ध रहेगा।

कमेंट
कमेंट X