School Reopening : 69 फीसदी अभिभावक चाहते हैं अप्रैल से दोबारा खोले जाएं स्कूल, इस सर्वे से हुआ खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस संक्रामक वैश्विक महामारी के कारण मार्च 2020 में लगाए गए लॉकडाउन में बंद हुए स्कूल अधिकतर राज्यों में अभी तक बंद हैं। इसका सबसे ज्यादा प्रभाव बच्चों के सीखने के स्तर पर पड़ा है। अभिभावक इसे लेकर बेहद चिंतित हैं। वे चाहते हैं कि यथासंभव स्कूल पुन: खोले जाएं, ताकि बच्चों की पढ़ाई अच्छे से दोबारा शुरू हो सके। इस संबंध में किए गए एक हालिया सर्वेक्षण में सामने आया कि देश में 69 प्रतिशत अभिभावक चाहते हैं कि आगामी अकादमिक सत्र से स्कूल दोबारा खोल दिए जाएं।
ऑनलाइन प्लेटफॉर्म लोकल सर्कल्स द्वारा कराए गए सर्वेक्षण के अनुसार, अधिकतर अभिभावक चाहते हैं कि अब स्कूल दोबारा खोल दिए जाएं। यह सर्वेक्षण देशभर में 19,000 अभिभावकों के बीच करवाया गया था। इसके अनुसार, कम से कम 69 फीसदी अभिभावक अप्रैल 2021 से शुरू होने वाले नए अकादमिक सत्र के साथ ही स्कूल दोबारा खोले जाने के समर्थन में हैं।
यह भी पढ़ें : World Braille Day 2021 : वह शख्स जिसे दृष्टिबाधित मानते हैं मसीहा, 16 की उम्र में बना दी थी नई भाषा
उधर, 23 फीसदी अभिभावकों ने सर्वेक्षणकर्ताओं को बताया कि जनवरी 2021 से ही स्कूल दोबारा शुरू हो जाने चाहिए। हालांकि, कई अभिभावकों ने कोरोना वायरस के बदलते स्ट्रेन के प्रकोप के बीच अपने बच्चों को स्कूल भेजने को लेकर संक्रमण का डर भी जताया है। सर्वेक्षण के मुताबिक, सिर्फ 26 फीसदी माता-पिता ही अप्रैल तक अथवा नए शैक्षणिक सत्र तक कोविड-19 का टीका उपलब्ध होने की स्थिति में ही अपने बच्चे को यह टीका लगाने को तैयार दिखे।
यह भी पढ़ें : Sarkari Naukri 2021: नया साल लेकर आया है नौकरियों की सौगात, ये हैं नए साल की 10 बेहतरीन नौकरियां...
जबकि, 56 फीसदी अभिभावकों ने कहा कि वे तीन महीने या इससे ज्यादा समय तक प्रतीक्षा करेंगे और टीका संबंधी परिणामों और निष्कर्षों के आधार पर विचार करेंगे। उल्लेखनीय है कि अनलॉक प्रक्रिया शुरू होने के बाद कुछ राज्यों ने आंशिक रूप से अक्तूबर माह से बोर्ड कक्षाओं के लिए दोबारा स्कूल खोले हैं, जबकि कुछ राज्यों ने संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए अभी इस पर निर्णय नहीं किया है।
यह भी पढ़ें : आलीशान और अभेद्य किले से कम नहीं हैं इन लोगों के विमान, जानिए क्या है खास
कमेंट
कमेंट X