{"_id":"68b9b02ff1b952412a02a9ac","slug":"20-year-old-student-found-dead-in-hostel-room-at-bits-pilani-goa-fifth-case-since-dec-2024-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Student Death: बिट्स पिलानी के हॉस्टल में 20 वर्षीय छात्र मृत मिला, दिसंबर 2024 से अब तक पांचवां मामला","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Student Death: बिट्स पिलानी के हॉस्टल में 20 वर्षीय छात्र मृत मिला, दिसंबर 2024 से अब तक पांचवां मामला
Thu, 04 Sep 2025 08:58 PM IST
आकाश कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकाश कुमार
Updated Thu, 04 Sep 2025 08:58 PM IST
सार
BITS Pilani: दक्षिण गोवा के बीआईटीएस पिलानी कैंपस में 20 वर्षीय छात्र ऋषि नायर अपने हॉस्टल कमरे में मृत पाए गए। यह दिसंबर 2024 से अब तक कैंपस में पांचवीं मौत है। पुलिस मौत के कारण की जांच कर रही है, जबकि यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने कोई बयान नहीं दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
BITS Pilani Student Death: दक्षिण गोवा स्थित बीआईटीएस पिलानी कैंपस में गुरुवार को एक 20 वर्षीय छात्र अपने हॉस्टल के कमरे में मृत पाया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दिसंबर 2024 से अब तक कैंपस में हुई ऐसी पांचवीं घटना है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, मृतक छात्र की पहचान ऋषि नायर के रूप में हुई है। सुबह करीब 10:45 बजे जब उसने मोबाइल कॉल का जवाब नहीं दिया तो अधिकारियों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा। अंदर छात्र बिस्तर पर अचेत अवस्था में पड़ा मिला। अधिकारी ने कहा कि मौत का कारण पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
इस घटना पर निजी डीम्ड यूनिवर्सिटी बीआईटीएस पिलानी की ओर से अभी तक औपचारिक बयान जारी नहीं किया गया है। बताया गया कि दिसंबर 2024 से अब तक चार और छात्र अपने-अपने हॉस्टल कमरों में मृत पाए गए थे। इनमें ओम प्रियन सिंह (दिसंबर 2024), अथर्व देसाई (मार्च 2025), कृष्णा केसरा (मई 2025) और कुषाग्र जैन (अगस्त 2025) शामिल हैं।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X