{"_id":"b5f3579063480e6d9aef8e69fcd70ee3","slug":"sunanda-pushkar-death-case-takes-news-step-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल के कमरे से गायब थे सुनंदा के कपड़े-जूते","category":{"title":"Dropped","title_hn":"Dropped","slug":"dropped"}}
होटल के कमरे से गायब थे सुनंदा के कपड़े-जूते
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 13 Nov 2014 07:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर मौत मामले में पुलिस की तफ्तीश में बड़ा व चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। जिस कमरे में सुनंदा मृत मिली थी उस कमरे से सुनंदा के कपड़े और जूते (सैंडल) गायब थे। पुलिस अब इस बात पर तफ्तीश कर रही है कि होटल के कमरे से कपड़े व जूते कैसे गायब हो गए।
विज्ञापन
पुलिस दिल्ली के वरिष्ठ सूत्रों ने दावा किया है कि सुनंदा पुष्कर मामले में तफ्तीश होने के बाद दिल्ली पुलिस जल्द ही एफआईआर दर्ज कर सकती है। सुनंदा पुष्कर लीला होटल के कमरा नंबर 345 में 17 जनवरी को मृत मिली थी। सुनंदा जब मृत मिली थी उस समय उसने नाइट ड्रेस पहनी हुई थी।
विज्ञापन
सुनंदा होटल में दूसरी ड्रेस पहनकर गई होगी। होटल में जाकर नाइट ड्रेस पहनी होगी। फिर होटल के कमरे से सुनंदा के कपड़े व जूटे कैसे गायब हो गए। अगर किसी ने गायब किए हैं तो उसका उद्देश्य क्या है और क्यों कपड़े गायब किए हैं। दिल्ली पुलिस कपड़े गायब होने को लेकर सुनंदा पुष्कर व शशि थरूर के पसर्नल स्टाफ से पूछताछ कर रही है। इन लोगों से कई दौर की पूछताछ हो चुकी है।
विज्ञापन
इसके अलावा दिल्ली पुलिस होटल की सीसीटीवी फुटेज में एक नाटे कद केव सांवले रंग के व्यक्ति की तलाश कर रही है। सीसीटीवी फुटेज को चेक कर रहे पुलिसकर्मियों को विशेष तौर पर नाटे कद के सामने व्यक्ति को देखने केलिए कहा गया है। इस व्यक्ति को देखने के लिए सीसीटीवी फुटेज को बहुत ही सावधानी से देखा जा रहा है।