{"_id":"00b538c1bb725e692f80ca3c1e73fda3","slug":"hunger-strike-for-tahsheel-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़ोका तहसील के समर्थन में भूख हड़ताल","category":{"title":"Dropped","title_hn":"Dropped","slug":"dropped"}}
लड़ोका तहसील के समर्थन में भूख हड़ताल
ब्यूूराे/अमर उजाला, नौशेरा
Updated Wed, 27 Aug 2014 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लड़ोका तहसील के समर्थन में तहसील हेडक्वार्टर नौशेरा में 48 घंटों के लिए ग्रामीण मंगलवार से भूख हड़ताल पर बैठे। ज्वाइंट एक्शन कमेटी लाम लड़ोका, मोड़ा, कंपला, पुखरनी के 12 सदस्य मंगलवार सुबह 10 बजे भूख हड़ताल पर बैठे। एडवोकेट हक नवाज चौधरी, नानक चंद, परवेज अहमद , हाजी मो. सादिक पुखरनी, हाजी मोहम्मद शफी नायब, कैप्टन दर्शन लाल ने बताया कि पिछले 18 दिनों से हमारा लडोका तहसील के लिए प्रदर्शन चल रहा है।
विज्ञापन
ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मांग की है कि 48 घंटों में लड़ोका तहसील की मांग पूरी नहीं की गई तो भूख हड़ताल जारी रहेगी। हम पीछे नहीं हटेंगी। हड़ताल का समर्थन सभी गैर सरकारी संगठनों, सामाजिक संस्थाओं, वेलफेयर संगठनों ने किया है। ब्राह्मण सभा, सनातन धर्म सभा, व्यापार मंडल, गुरु रविदास सभा, बीआर अंबेडकर सेवादल, विकलांग कल्याण संगठनों ने भी हड़ताल को समर्थन किया।
विज्ञापन