{"_id":"d150888becc03ef7b14a0e0bc27b4f89","slug":"daal-makhani","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब जैसी स्वादिष्ट है दिल्ली की दाल मक्खनी","category":{"title":"Dropped","title_hn":"Dropped","slug":"dropped"}}
पंजाब जैसी स्वादिष्ट है दिल्ली की दाल मक्खनी
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 13 Feb 2014 03:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में हो रही शादी हो जन्मदिन या फिर कोई खुशी। दाल के रूप में दाल मक्खनी ही परोसी जाती है। फिर आप भी परोसिये दिल्ली की शाही दाल मक्खनी को।
विज्ञापन
बनाने की सामग्री
2 टी-कप साबुत उड़द की दाल, नमक स्वादानुसार, 20 ग्राम अदरक का पेस्ट, 20 ग्राम लहसुन का पेस्ट, 120 मिली. टोमैटो प्यूरी, 1 टीस्पून पिसी लाल मिर्च, 150 ग्राम सफेद मक्खन, 150 मिली. क्रीम।
विज्ञापन
4 लोगों के लिए बनाने की विधि
उड़द की दाल साफ कर लें, इसे धोकर पूरी रात के लिए भिगो दें।
सुबह दाल को एक हांडी में डालकर नमक और डेढ़ लीटर पानी मिलाएं और आंच पर चढ़ाएं। जब एक बार उबाल आ जाये तो इसे ढककर धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक पानी दो तिहाई न रह जाये और दाल पक न जाय।
विज्ञापन
एक लकड़ी की कलछी से दाल को थोड़ा सा घोंट दें। अब इसमें अदरक और लहसुन का पेस्ट मिलाएं। फिर टोमैटो प्यूरी, लाल मिर्च, मक्खन डालकर ठीक से मिला लें।
इसे 45 मिनट तक पकाने के बाद क्रीम मिलाएं फिर हिलाते हुए 10 मिनट और पकाएं। इसे मक्खन के साथ सजाकर गरमागरम परोसें।