फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cbcid inquiry of rti activist gajpal murder.

सीबीसीआईडी करेगी RTI एक्टिविस्ट की हत्या की जांच

Sat, 13 Dec 2014 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी Updated Sat, 13 Dec 2014 11:08 PM IST
विज्ञापन
cbcid inquiry of rti activist gajpal murder.

पौड़ी जिले के कोट ब्लॉक के कंडोला गांव में हुए बुजुर्ग आरटीआई कार्यकर्ता की मौत के मामले की जांच अब सीबीसीआईडी करेगी। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रमुख सचिव गृह को इस मामले में निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


जंगल में मिली थी लाश
सात अगस्त को उत्तराखंड के पौड़ी जिले के कंडोला गांव निवासी 65 वर्षीय गजपाल सिंह की बकरी चुगाने जंगल गए थे। उनके नहीं लौटने पर परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


आठ अगस्त को तलाश के दौरान गजपाल सिंह का शव जंगल में मिला था। जिसे हत्यारों ने पत्थर और घास के बीच छिपाया था।

सीएम ने दिए निर्देश
परिजनों की मांग पर 18 अगस्त को जिलाधिकारी ने इस मामले की विवेचना राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित की। रेगुलर पुलिस भी मामले का खुलासा नहीं कर पाई। पिछले माह गजपाल सिंह के पुत्र आलम सिंह ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर इस हत्याकांड की जांच सीबीसीआईडी से कराने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आलम सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रमुख सचिव गृह को इस मामले को सीबीसीआईडी को सौंपने के निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि शासन स्तर पर मामले को सीबीसीआईडी को सौंपने के लिए कार्रवाई शुरू हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed