फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Dropped ›   amarujala event against drug addiction

अमर उजाला संग स्टूडेंट्स ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ली नशा विरोधी शपथ

Thu, 31 Oct 2013 11:50 AM IST
अमर उजाला, बरेली
अमर उजाला, बरेली Updated Thu, 31 Oct 2013 11:50 AM IST
विज्ञापन
amarujala event against drug addiction

टिकटिक करती घड़ी की सुइयां जैसे ही 12 बजकर छह मिनट पर पहुंचीं, चेहरों पर स्केल्टन मास्क लगाए इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने एक साथ शपथ ली कि वे जीवन भर कोई नशा नहीं करेंगे, साथ ही दूसरे लोगों को भी नशा न करने के लिए प्रेरित करेंगे।

विज्ञापन


शपथ के बाद 12 बजकर 18 मिनट पर जब चेहरों से मास्क उतरे तो इन 12 मिनटों में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बन चुका था। अमर उजाला बरेली के कार्निवल के दौरान पिछले चार दिनों में यह चौथा रिकॉर्ड बना है।
विज्ञापन


अमर उजाला दिवाली कार्निवल के तहत समाज को धूम्रपान और नशे से होने वाले नुकसान से जागरूक करने के लिए बुधवार को वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की इस मुहिम में इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी के चार हजार से ज्यादा विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अतिथि आईपीएस हेमंत कुटियाल ने घंटा बजाकर इसका आगाज किया जिसके बाद इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. उमेश गौतम ने चेहरों पर मास्क पहनकर खड़े विद्यार्थियों को नशा न करने की शपथ ग्रहण कराई।


शपथ ग्रहण के इन 12 मिनटों के दौरान फिजा में देशभक्ति गीत गूंजते रहे। वर्ल्ड रिकॉर्ड बनते ही तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सभी ने खुशी जताई।

इस ऐतिहासिक मौके पर लायंस क्लब बरेली मैग्नेट के अध्यक्ष नीरज अग्रवाल और सचिव विशाल अग्रवाल मेहमान रहे। इसके अलावा अमर उजाला के बरेली यूनिट हेड संदीप विश्नोई, इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी की सोनल गौतम, कुलपति प्रो. जगदीश राय, डॉ. वीडीएस आर्या, डायरेक्टर अर्पण खस्तगीर, एलपी मिश्रा, उमेश गुप्ता आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed