{"_id":"61e96b3aba13744ebb6cef5d","slug":"youth-theaft-in-neighbor-house-to-marry-girlfriend-on-valentine-day-reaches-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: वेलेंटाइन डे पर गर्लफ्रेंड से शादी करने के लिए युवक ने पड़ोसी के घर में लगा दी सेंध, पहुंच गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: वेलेंटाइन डे पर गर्लफ्रेंड से शादी करने के लिए युवक ने पड़ोसी के घर में लगा दी सेंध, पहुंच गया जेल
Thu, 20 Jan 2022 07:31 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार
Updated Thu, 20 Jan 2022 07:31 PM IST
सार
पीड़ित ने बताया कि मंगलवार को वह अपनी जॉब पर गए थे। घर में उनकी पत्नी अकेली थी। शाम के समय मेन गेट का ताला लगाकर पास में ही मौजूद अपने मायके चली गईं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वेलेंटाइन डे पर गर्लफ्रेंड से शादी करने के लिए एक युवक ने टीवी सीरियल देखकर पड़ोसी के घर में सेंध लगा दी। आरोपी ने लाखों रुपये कैश और सोने के जेवरात व मोबाइल चोरी कर लिया। लेकिन 24 घंटे में ही पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की पहचान कर उसे दबोच लिया।
विज्ञापन
आरोपी की पहचान फराश खाना, लाहौरी गेट निवासी मोहम्मद जैद (20) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किया गया लगभग सारा सामान बरामद किया है। इसके पास से 2.15 लाख कैश और सोने के जेवरात बरामद हुए हैं। आरोपी से पूछताछ कर लाहौरी गेट थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
उतरी जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि मंगलवार देर रात को गली समोसन, फराश खाना, लाहौरी गेट निवासी फहीमुद्दीन (48) ने अपने घर में चोरी की शिकायत दी थी। पीड़ित ने बताया कि मंगलवार को वह अपनी जॉब पर गए थे। घर में उनकी पत्नी अकेली थी। शाम के समय मेन गेट का ताला लगाकर पास में ही मौजूद अपने मायके चली गईं।
विज्ञापन
रात करीब 8.00 बजे फहीमुद्दीन वापस लौटे तो उनके मेन गेट का दरवाजा खुला हुआ था। घर से कैश, जेवरात और एक मोबाइल फोन गायब था। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। करीब 200 सीसीटीवी कैमरे देखने के बाद पुलिस ने एक युवक की पहचान की। वह मास्क लगाकर पड़ोस की ही गली कटरा-हिन्दू फराश खाना जाता हुआ दिखा। पुलिस ने बुधवार को छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी जैद ने वारदात में अपना हाथ होने की बात कबूल कर ली। जैद ने बताया कि वह एक दुकान पर प्राइवेट नौकरी करता है, वहां उसे आठ हजार रुपये मिलते हैं। उसकी एक गर्लफ्रेंड है, जिससे वह शादी करना चाहता था। दोनों वेलेंटाइन डे पर शादी करने की योजना बनाई। समय बीतता जा रहा था, लेकिन जैद शादी के लिए रुपयों का इंतजाम नहीं कर पा रहा था। उसने टीवी सीरियल सावधान इंडिया और यू-ट्यूब से चोरी के तरीके सीखे। इसके बाद उसने चाबियों के गुच्छे का इंतजाम किया। फहीमुद्दीन का घर बंद मिलाकर देखकर इसने वहां वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस इससे पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।