फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Youth murdered in controversy over selling chicken cheap

चिकन सस्ता बेचा तो कर दी हत्या

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 05:28 PM IST
विज्ञापन
Youth murdered in controversy over selling chicken cheap
नई दिल्लीः उत्तर-पश्चिम जिले के जहांगीरपुुरी इलाके में चिकन सस्ता बेचने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चापड़ और लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त सिराज (35) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
दरअस्ल बुधवार को पहले दिन सिराज ने चिकन की दुकान खोली थी। वह दूसरे दुकानदारों से सस्ता चिकन बेच रहा था। इसी बात पर हुए झगड़े में आरोपियों ने बहुत बेरहमी से सिराज की हत्या कर दी।
विज्ञापन
वारदात के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर एक आरोपी शाह आलम को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के बाद से शाह आलम के तीन अन्य भाई फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक मूलरूप से पश्चिम बंगाल के रहने वाला सिराज अपने भाई रज्जाक के साथ जहांगीरपुरी के जी-ब्लॉक में रहता था। लॉक डाउन से पूर्व इसका स्क्रेप का कारोबार था, लेकिन फिलहाल इसका धंधा बंद था।
काम धंधा करने के लिए उसने चिकन (मुर्गा) की दुकान खोली ली। बुधवार को दुकान का पहला दिन था। पड़ोसियों ने बताया कि सिराज दूसरे दुकानदारों से 20 रुपये सस्ता चिकन बेच रहा था यह बाद दूसरे दुकानदारों को नगंवार गुजरी।
इसी बात पर वह शाम करीब चार बजे सिराज से झगड़ा करने लगे। वारदात के दौरान आरोपियों ने सिराज पर चापड़ और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। वारदात के बाद सिराज को बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर बाकी आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed