फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Youth murdered by slitting his throat in Ranhola

रणहौला में युवक की गला रेतकर हत्या

Mon, 29 Nov 2021 12:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Youth murdered by slitting his throat in Ranhola
नई दिल्ली। रणहौला इलाके में एक युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गई। उसका शव मकान की पहली मंजिल पर एक कमरे से मिला। घटना के बाद से सभी किराएदार फरार हैं। मृतक की बहन ने प्रॉपर्टी विवाद में कुछ लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक की शिनाख्त पवन (40) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

शुक्रवार देर रात पवन की बहन पीरागढ़ी गांव निवासी ममता ने पुलिस को फोन कर भाई की हत्या किए जाने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस रणहौला स्थित उक्त मकान पर पहुंची। जहां पहली मंजिल पर एक कमरे में बिस्तर पर पवन का शव मिला। उसकी गला रेत कर हत्या की गई थी। पुलिस छानबीन करने के बाद हत्या का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

ममता ने बताया कि 26 नवंबर को वह सुबह से अपने भाई को फोन कर रही थी। लेकिन उसका फोन बंद था। वह अपने मायके पहुंची। जहां घर बंद था। वह अपने भाई के रणहौला स्थित दूसरे मकान पर पहुंची। जिसे उसने कई परिवारों को किराए पर दे रखा था। उसने देखा कि सभी किराएदार के कमरे बंद हैं। वह पहली मंजिल पर पहुंची। वहां का कमरा भी बंद था। लेकिन खिड़की से झांकने पर पता चला कि कमरे के बिस्तर पर कोई व्यक्ति सो रहा है। ममता ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा का लॉक तोड़कर अंदर गई। जहां बिस्तर पर पवन का शव पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed