{"_id":"621007507aa38e3dcc28c9cb","slug":"youth-hang-self-near-india-gate","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : इंडिया गेट के पास फंदे से लटका युवक, पुलिस ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : इंडिया गेट के पास फंदे से लटका युवक, पुलिस ने बचाया
Sun, 20 Feb 2022 08:23 PM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 20 Feb 2022 08:23 PM IST
सार
शाम करीब पांच बजे संतोष पेड़ से नीचे कूद गया, जिससे धोती के जरिए लटक गया। पुलिस कर्मियों ने जिप्सी लगाकर उसे नीचे उतारा। मगर तब तक वह बेहोश हो गया था। उसे आरएमएल अस्पताल में भर्ती करा गया है।
विज्ञापन
संतोष गांधी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंडिया गेट के पास शुक्रवार दोपहर एक युवक जान देने के लिए पेड़ पर फंदे से लटक गया। वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने देख लेने पर युवक को बचा लिया।
विज्ञापन
नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार युवक मध्यप्रदेश के सागर निवासी संतोष गांधी (31) है। वह साइकिल पर देश भर का भ्रमण करता रहता है। शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे इंडिया गेट के निकट जाम नगर के पास संतोष गांधी पेड़ पर चढ़कर बैठ गया। उसने धोती का एक हिस्सा अपने गले में और दूसरा छोर पेड़ की टहनी से बंधा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसका पता लगने पर तिलक मार्ग थाने के कार्यवाहक थानाध्यक्ष मौसम घनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वह संतोष को समझा कर नीचे उतारने का प्रयास कर रहे थे। वह प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से मिलने और मजदूरों को समय से वेतन देने की बात कर रहा था।
शाम करीब पांच बजे संतोष पेड़ से नीचे कूद गया, जिससे धोती के जरिए लटक गया। पुलिस कर्मियों ने जिप्सी लगाकर उसे नीचे उतारा। मगर तब तक वह बेहोश हो गया था। उसे आरएमएल अस्पताल में भर्ती करा गया है।