फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Youth dies in suspicious condition in Samaypur Badli police station

दिल्लीः समयपुर बादली थाने में युवक की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस ने बताया आत्महत्या

Mon, 21 Sep 2020 04:07 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Mon, 21 Sep 2020 04:07 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in suspicious condition in Samaypur Badli police station
थाने के बाहर परिजन... - फोटो : अमर उजाला

दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार एक युवक की रविवार सुबह समयपुर बादली थाने के लॉकअप में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस इसे आत्महत्या का मामला बता रही है। वहीं, परिवार वालों ने पुलिसकर्मियों पर युवक की हत्या करने का आरोप लगाया है। युवक को एक 14 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस अधिकारियों ने लापरवाही बरतने के आरोप में एक सिपाही को निलंबित कर मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त गौरव शर्मा बताया कि मृतक की शिनाख्त मूलत: बुलंदशहर, यूपी निवासी निवासी धर्मेंद्र (40) के रूप में हुई है। वह दिल्ली के कादीपुर में रिश्तेदार के साथ रहता था। 2005 में खजूरी खास इलाके में लूटपाट के दौरान एक व्यक्ति की हत्या के मामले में धर्मेंद्र तिहाड़ जेल में सजा काट रहा था। मार्च 2020 में कोरोना महामारी की वजह से वह पैरोल पर बाहर आया था।
विज्ञापन


शनिवार को पड़ोस में रहने एक महिला ने स्वरूप नगर थाने में धर्मेंद्र पर 14 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। शनिवार को पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर थाने में पूछताछ के लिए ले गई। जांच में पता चला कि वर्ष 2012 में भी धर्मेंद्र पर अलीपुर थाने इलाके में एक 10 साल के बच्चे के साथ कुकर्म करने का मामला भी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छानबीन करने के बाद स्वरूप नगर थाने में लॉकअप नहीं होने की वजह से पुलिस धर्मेंद्र को समयपुर बादली थाने के लॉकअप में लाकर बंद कर दिया। जहां सुबह में वह फंदे से लटका मिला। उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट को दे दी गई है। पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को कब्जे में कर लिया है। पुलिस ने लॉकअप पर तैनात सिपाही यशवीर को लापरवाही बरतने के मामले में निलंबित कर जांच शुरू कर दी है।

उपायुक्त कार्यालय पर परिजनों का हंगाम
समयपुर बादली थाना परिसर में ही पुलिस उपायुक्त का कार्यालय है। जहां परिवार वालों ने हंगामा किया। परिवार के सदस्यों ने पुलिसकर्मियों पर धर्मेंद्र को प्रताड़ित करने औैर उसकी हत्या करने के बाद उसे आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाया। परिजनों ने पुलिसकर्मियों पर बदसलूकी करने और धर्मेंद्र के बारे में जानकारी नहीं मुहैया करने का भी आरोप लगाया।


धर्मेंद्र के भांजे नीरज ने बताया कि शनिवार शाम स्वरूप नगर थाने के एएसआई राम नारायण ने धर्मेंद्र के बारे में पूछताछ की। फिर देर शाम सात बजे फोन कर बताया कि धर्मेंद्र को पकड़ लिया है और वह थाने आ जाएं। नीरज ने बताया कि वहां तीन चार पुलिसकर्मी धर्मेंद्र का सिर को दीवार पर पटक रहे थे। साथ ही डंडे से उनकी पिटाई कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed